एनवायरमेंट क्लब ने आनलाइन “अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस” 2020 मनाया
- संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया
मेरठ। एनवायरमेंट क्लब द्वारा ‘अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस’ 2020 मनाया गया, जिसमें जीव-जंतु पेड़-पौधों के संरक्षण करने का संदेश दिया। क्लब के संस्थापक/अध्यक्ष- सावन कन्नौजिया ने बताया कि विश्व में एक मिलीयन से ज्यादा पेड़ पौधे, जीव जंतुओं की प्रजातियां लुप्त हो चुकी हैं वहीं कई लुप्त होने की कगार पर हैं।
वर्ष 2020 की थीम – हमारे समाधान प्रकृति में है को मनाते हुए टीम ने लोगों को प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। भारत में भारतीय हाथी, बंगाल टाइगर, भारतीय शेर, भारतीय गेंडा, गौर, शेर जैसी पूंछ वाला अफ्रीकी लंगूर, तिब्बती हिरन, गंगा नदी डॉल्फिन, नील गिरि तहर, हिम तेंदुए, ढोल, काली बतख, महान भारतीय बस्टर, जंगली उल्लू, सफेद पंख वाली बतख और कई अन्य सबसे लुप्तप्राय प्रजातियां हैं जिसका कारण मानवीय हस्तक्षेप है।
लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से एनवायरमेंट क्लब ने ज्यादा से ज्यादा पेड़- पौधे लगाने और जीव-जंतुओं की सुरक्षा का संकल्प करने को आवाह्न किया। क्लब की मोदीनगर टीम ने भी सक्रियता दिखाते हुए “जैव विविधता दिवस” पर प्राकृतिक संसाधनों को बचाने का संदेश दिया ताकि प्राकृतिक चक्र का संतुलन बना रहे।
क्लब टीम से विशाल राजपूत, प्राची सैनी, बिन्नी, आशी जैन, गोविंद शर्मा, आरजू छिल्लर, सोनू सिखेडा, आकाश आर्य, तनु चौहान, तनिष्का ग्रोवर, पलक, हिमांशु, चंचल आदि रहे।
क्लब टीम से विशाल राजपूत, प्राची सैनी, बिन्नी, आशी जैन, गोविंद शर्मा, आरजू छिल्लर, सोनू सिखेडा, आकाश आर्य, तनु चौहान, तनिष्का ग्रोवर, पलक, हिमांशु, चंचल आदि रहे।
eradio: हमारे इस पुनीत यज्ञ में आपका सहयोग अपेक्षित है
Send Your News to +919458002343 email to [email protected] for news publication to eradioindia.com