Report by : editor
Published at : Updated at :
सीएए आंदोलन में जो लड़की गई थी जेल, कांग्रेस ने उसे दे दिया टिकट सीएए आंदोलन में जो लड़की गई थी जेल, कांग्रेस ने उसे दे दिया टिकट
विज्ञापन
विज्ञापन
  • कांग्रेस ने यूपी चुनाव में उसे बनाया अपना प्रत्याशी
  • क्या कांग्रेस के लिए यह दांव बनेगा ‘सियासी रामबाण’

उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर के सभी पार्टियां अपनी-अपनी प्रत्याशियों के चयन में जुट गई है, खास तौर पर कांग्रेस की बात करें तो उत्तर प्रदेश में एक अदद जीत को तरस रही कांग्रेस पार्टी इस बार लड़कियों को टारगेट कर अपना चुनाव लड़ना चाह रही है।

कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट जारी की जिसमें 40% महिलाओं को टिकट दिया है इसमें 115 उम्मीदवारों के नाम शामिल है, लेकिन सबसे ज्यादा फोकस उस नाम पर किया जा रहा है जो हाल ही में नागरिकता क़ानून के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जेल गई थी।

कांग्रेस ने सदफ जफर को लखनऊ मध्य से टिकट दिया है।कांग्रेस की प्रत्याशी बनाए जाने पर सदफ जफर ने प्रियंका गांधी का आभार जताते हुए कहा है कि मैं पहले भी बहादुर थी और अब भी हूं, मैं संविधान की रक्षा के लिए लड़ती रहूंगी। और मेरा सीधा मुकाबला उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक से है।

कांग्रेस छोड़कर दूसरे दलों में जाने वाले नेताओं पर निशाना साधते हुए जफर ने कहा, “जो लोग कांग्रेस से जा रहे हैं वो अवसरवादी हैं. पिछले पांच साल ज़मीन पर अगर को कोई लड़ रहा था वो कांग्रेस और प्रियंका गांधी थीं. मैं पूरी ताक़त से चुनाव लड़ूंगी”

बरहाल देखना यह है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का लड़कियों और महिलाओं को ज्यादा तवज्जो देकर चुनाव लड़ने की मंशा कितना कारगर होगी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›