Report by : Santram Pandey
Published at :
Case filed against Minister of State Dinesh Khatik
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। योगी सरकार के राज्यमंत्री दिनेश खटीक के खिलाफ सैक्टर मजिस्ट्रेट वैभव शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करायी है। रिपोर्ट में उन्होंने आरोप लगाया है कि मंत्री एव हस्तिनापुर से प्रत्याशी दिनेश खटीक गले में भाजपा का प्रतीक चिन्ह का पटटा डालकर हाथ में मोबाइल लेकर मतदान केन्द्र संख्या 220 पर केन्द्र पर तैनात पुलिस अधिकारी व मतदान कर्मियों को धमकाया।
बता दें 10 फरवरी को शाम के समय मवाना खुर्द के प्राइमरी पाठशाला नम्बर -एक में स्थित मतदान केन्द्र पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मतदान अधिकारी प्रथम पर सपा व रालोद प्रत्याशी योगेश वर्मा के पैर छूने और 10 मिनट तक मतदान प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। सूचना पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश खटीक वहां पहुंचे तो हंगामे की स्थिति और पैदा हो गयी। दरोगा व मतदान कर्मियों को हटाने के बाद मामला शांत हुआ था। सेक्टर मजिस्ट्रेट वैभव शर्मा ने बताया सरकारी कार्य मे बाधा डालने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›