Report by : Santram Pandey
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़। सदर विधानसभा क्षेत्र के कांधरपुरपुर बाजार स्थित मेला ग्राउंड में विगत दिनों भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह हेलीकॉप्टर से पहुंचे हेलीपैड स्थल से कार द्वारा जनसभा स्थल तक पहुंचे उसके बाद कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों वह भाजपा प्रत्याशी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया मंच पर उपस्थित जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र शिवाकांत ओझा, हरिप्रताप सिंह गणेश नारायण नीलम हिंद राम खेलावन वर्मा, राजेंद्र पाल अपना दल राजेश सिंह ओम प्रकाश त्रिपाठी वरुण प्रताप सिंह संजय सिंह राघवेन्द्र शुक्ल जिला मिडिया प्रभारी,कार्यक्रम में उपस्थित रहे।स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने 15 करोड घरों को महीने में दो बार राशन देने का काम किया है 30000 ग्राम पंचायतों में पानी पहुंचाया है मैं कुर्मी परिवार से हूं प्रदेश अध्यक्ष हूं आज यहां तक पहुंचा हूं तो योगी मोदी की सरकार की देन है नहीं तो हम जैसे गरीब परिवार का व्यक्ति जहां तक ना पहुंच पाता भाजपा सरकार ने 43 लाख मकान मंत्री आवास लोगों को मुहैया कराया है आतंकवादियों गुंडों की तमंचा वादी सरकार किसकी है अखिलेश की सरकार है ।मित्रों गरीबों की सेवा के लिए लड़ रहे हैं आपका प्रत्याशी गरीबों की सेवा करेगा गरीबों को मकान दिलाएगा सड़क खड़ंजा दिलाएगा भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि सरकार द्वारा चल रही योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाए।उन्होंने जनसभा में भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र मौर्य को विजयी बनाने के लिए लोगों से समर्थन मांगा।प्रत्याशी मौर्य ने कहा कि हम नेता नहीं, सेवक बनकर काम करने आया हूँ।आपका सहयोग मिला तो सदर क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›