Report by : Santram Pandey
Published at :
पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में किया एमएलसी का नामांकन;;एमएलसी का चुनाव होगा दिलचस्प
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतापगढ़। विधान परिषद प्रत्याशी के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह ने पर्चा दाखिला के आखिरी दिन सोमवार को विकास भवन में गर्मजोशी के साथ नामांकन किया। पर्चा दाखिल करने के समय पूर्व मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह,पूर्व मंत्री शिवाकांत ओझा,नवनिर्वाचित विधायक सदर राजेन्द्र मौर्या,जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र समेत भाजपा की पूरी टीम हरि प्रताप सिंह के नामांकन के दौरान साथ रही। 22 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 24 मार्च को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 9 अप्रैल को मतदान और 12 अप्रैल को मतगणना होगी। भाजपा प्रत्याशी के रूप में हरि प्रताप सिंह द्वारा नामांकन करने से भाजपा खेमे में काफी उत्साह देखा जा रहा है। पूर्व विधायक हरि प्रताप सिंह पट्टी तहसील के ग्राम सर्वजीतपुर के मूल निवासी हैं। शहर में सदर बाजार तिराहे पर उनका आवास है। हरि प्रताप सिंह ने अपने राजनैतिक सफर की शुरुआत 1992 में वार्ड अध्यक्ष के रूप में की थी। वर्ष 1993 में वह सहकारिता प्रकोष्ठ में जिलाध्यक्ष बनाए गए थे। वह 1995 में पहली बार नगर पालिका के अध्यक्ष चुने गए। हरि प्रताप सिंह चार बार नगर पालिका अध्यक्ष एवं एक बार 2002 में विधायक सदर चुने गए। वर्तमान में उनकी पत्नी प्रेम लता सिंह नगरपालिका अध्यक्ष हैं। हरि प्रताप सिंह मृदुभाषी एवं सरल व्यवहार के कारण लोगों में काफी लोकप्रिय हैं।बताते चलें कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रत्याशी निवर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ़ गोपाल जी ने पूर्व में ही अपना नामांकन कर दिया था परन्तु उनके शस्त्र लाइसेंस मामले में कोर्ट से दोषी सिद्ध होने के बाद उनकी पत्नी रानी मधुरिमा सिंह ने भी निर्दलीय नामांकन कर दिया है।इसके अलावा राजा भैया के करीबी के एन ओझा ने भी निर्दलीय नामांकन कर दिया है जबकि सपा प्रत्याशी विजय बहादुर यादव पूर्व में ही नामांकन कर चुके हैं।इससे ज़ाहिर सी बात है कि प्रतापगढ़ में एमएलसी का भी चुनाव रोचक होगा।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›