Report by : Santram Pandey
Published at :
गोरखपुर चिड़ियाघर का मेहमान बनेगा शावक
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। किठौर क्षेत्र के भगवानपुर बांगर गांव के जंगल से मिले मादा तेंदुए के शावक को गोरखपुर चिड़ियाघर भेजने की तैयारी है। इसके लिए लखनऊ से अनुमति मिलने का इंतजार किया जा रहा है।
डीएफओ राजेश कुमार ने बुधवार को लखनऊ में आला अफसरों से बात की। फिलहाल लखनऊ और कानपुर चिड़ियाघर के वन्यजीवों से फुल होने के कारण वहां शावक की शिफ्टिंग की संभावनाएं शून्य हो गई हैं। बताया गया कि लायन सफारी इटावा में भी उस तरह की सुविधाएं और व्यवस्थाएं नहीं है। जहां इस शावक को शिफ्ट करने के बाद पाला पोसा जा सके। अब गोरखपुर चिड़ियाघर में ही शावक के शिफ्ट किए जाने की संभावनाएं बढ़ी है। इसके लिए आदेश आने का इंतजार है। मेरठ के वन अफसर शावक को यहां रखकर उसका पालन-पोषण नहीं कर सकते हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›