• विदेश
  • जापान के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत होंगे आबे

    japan prime minister shinzo abe 1586168601

    एजेंसी, जापान के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को देश के सर्वोच्च सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। यह घोषणा जापान सरकार ने सोमवार को की। जापान के क्योडो न्यूज ने कैबिनट कार्यालय के हवाले से यह सूचना दी है।

    जापान सरकार ने कहा है कि शिंजो आबे को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘द कलर ऑफ द सुप्रीम ऑर्डर ऑफ द क्रिसंथेमुम’ से नवाजा जाएगा। कैबिनट कार्यालय ने कहा है कि आबे संविधान लागू होने के बाद शिगेरू योशिदा, इसाकु सातो और यासुहिरो नाकासोन के बाद इस सम्मान को पाने वाले जापान के चौथे प्रधानमंत्री हैं।

    उल्लेखनीय है कि देश के नारा शहर में शुक्रवार को चुनावी सभा में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जापान की राजधानी टोक्यो में उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को होगा। शिंजो के अंतिम संस्कार में दुनिया के तमाम बड़े नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 min