आभा गैस एजेंसी के हॉकर वाहन की जांच, तीन सिलेंडर जब्त

Screenshot 23 9 2026 121236 web.whatsapp.com
e radio india meerut

मेरठ में घरेलू गैस सिलेंडरों में कम गैस मिलने का मामला सामने आया है। मुख्यमंत्री IGRS पोर्टल पर मिली शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर अधिकारियों ने बागपत रोड स्थित आभा गैस एजेंसी, भारत पेट्रोलियम के हॉकर वाहन की औचक जांच की।

जांच के दौरान वाहन संख्या UP 15 KT 0291 में 10 सिलेंडर मिले। इनमें तीन सिलेंडरों की सील टूटी हुई पाई गई। अधिकारियों ने जब इन सिलेंडरों का वजन कराया तो निर्धारित मात्रा के मुकाबले करीब 1.7 किलो से लेकर 2.6 किलो तक गैस कम मिली।

जांच टीम ने तीनों सिलेंडरों को जब्त कर लिया और संबंधित कार्रवाई करते हुए चालान किया। वहीं, जांच के दौरान हॉकर अमलेश कुमार मौके से फरार हो गया। अधिकारियों के मुताबिक उसकी तलाश की जा रही है।

मौके पर शिकायतकर्ता शगुफ्ता के पति अली मोहम्मद, सोनू समेत अन्य ग्राहक, पुलिसकर्मी, मीडिया कर्मी और गैस हॉकर सोनू मलिक मौजूद रहे।

फिलहाल तीनों सिलेंडर जब्त कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर जिम्मेदारी तय किए जाने की बात कही जा रही है।