Report by : News Desk
Published at :
Actor Mithun Chakraborty इन दिनों अपनी बिगड़ी तबीयत की वजह अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल में एडमिट किया गया है। इस बीच अस्पताल से एक वीडियो सामने आया है।
सामने आए वीडियो को न्यूज एंजेसी एएनआई ने एक्स पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में मिथुन चक्रवर्ती अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके आस पास डॉक्टर्स खड़े हैं। वहीं, उनसे मिलने कोलकाता बीजेपी के चीफ सुकांता मजुमदार पहुंचे हैं। वीडियो में डॉक्टर ने मिथुन को उनका हेल्थ अपडेट देते सुनाई दे रहे हैं। इस दौरान मिथुन खुद डॉक्टर से बात करते नजर आ रहे हैं।

