• मेरठ
  • जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के बाद गौरव ने गिनाई प्राथमिकता

    WhatsApp Image 2021 06 29 at 10.17.45 PM
    • मेरठ।

    जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी आज जिला अधिकारी के पास अपनी जीत का सर्टिफिकेट लेने पहुँचे। जिलाधिकारी के बाला जी ने जिले के निर्वाचित पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी को जीत का सर्टिफिकेट प्रदान किया। इस दौरान उनके साथ कई दर्जन भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। गौरव मंगलवार को विधायक सोमेंद्र तोमर के साथ डीएम कार्यालय पहुँचे। जीत का सर्टिफिकेट लेने के बाद गौरव ने मीडिया से बात चीत की।

    इस दौरान उन्होंने कहा िक गाँव में विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा हर गाँव में स्वच्छता और साफ पीने का पानी उपलब्ध करवाने के लिए वो प्लान तैयार करेंगे। उन्होंने कहा ये उनकी नहीं मेरठ के गाँव की जीत है। गौरव पहली बार पंचायत की राजनीति से सक्रिय राजनीति में आए हैं। इंटरमीडिएट तक की शिक्षा गौरव ने मेरठ से ही पूरी की। इसके बाद में वह उच्च शिक्षा के लिए जर्मनी चले गए। उन्होंने होटल के साथ रियल एस्टेट और आयात-निर्यात का कारोबार शुरू कर दिया। कारोबार पूरी तरह स्थापित होने पर गौरव भारत लौटे और पंचायत की राजनीति में सक्रिय हो गए।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins