• ई-रेडियो इंडिया TV
  • मेरठ
  • Akhilesh Yadav in Meerut: भाजपा पर हमला, किसानों से जताई हमदर्दी

    अखिलेश बोले यूपी में अधूरे पड़ विकास कार्य

    Akhilesh Yadav in Meerut: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मेरठ के एक कार्यक्रम में पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में मजदूर और किसानों के बेटे शहीद हुए हैं। अगर क्रांतिकारियों ने अपने जीवन की बाज़ी नहीं लगाई होती तो आज हम आजाद नहीं हो पाते। अखिलेश ने 23 मार्च को ऐतिहासिक दिन बताया है।

    भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा अगर देश में यही व्यवस्था चलती रही तो देश फिर से गुलाम बन जाएगा। उन्होंने कहा देश में एक कंपनी (ईस्ट इंडिया) आई थी और उसने देश को गुलाम बना दिया था। उन्होंने कहा देश के लिए शहीद हुए ज्यादातर क्रांतिकारी मजदूर या किसान के बेटे थे।

    अखिलेश ने कहा ये तीनों कृषि कानून देश के किसानों को बर्बाद कर देंगे। उन्होंने कहा पंजाब के किसानों के आंदोलन की वजह से उत्तर प्रदेश के किसान जागरूक हुए हैं किसान सिर्फ पेट नहीं भरता है। किसान हमें कपड़े भी पहनता है।

    उन्हीं किसानों को भाजपा सरकार आतंकवादी बता रही है। उन्होंने कहा किसानों को धान का एमएसपी नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा प्रदेश में चार साल से बीजेपी की सरकार चल रही लेकिन, किसानों को अभी तक गन्ना के भुगतान लिए इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा आज देश में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं।

    अखिलेश यादव ने कहा, बताया जाता है कि जो हस्तिनापुर से जीत जाता है, प्रदेश में उसी की सरकार बनती है। उन्होंने कहा कभी कभी हमारे मुख्यमंत्री भटक जाते हैं, वो लाल टोपी वालों को न जाने क्या-क्या कहते हैं। उन्होंने कहा जिसके सिर पर बाल नहीं होते हैं उसके सिर पर लाल टोपी बहुत जमती है।

    उन्होंने कहा कि, अगर बीजेपी ने उत्तर प्रदेश खो दिया तो वह दिल्ली को भी खो देंगे। अखिलेश ने लोगों से अपील करते हुए कहा इस बार उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनवा दीजिए।

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 mins