• मनोरंजन
  • Amitabh Bachchan: भोजपुरी अंदाज़ में बिग बी ने ज़ाहिर किया गुस्सा, एलन मस्क पर साधा निशाना

    Amitabh Bachchan Elon Musk jpg

    ई रेडियो इंडिया

    इन दिनों चारों तरफ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर और इसके सीईओ एलन मस्क की चर्चा जोरों पर हो रही है। इसकी वजह एलन मस्क द्वारा शुरू की गई ब्लू टिक छीनने की प्रतिक्रिया है। इन लोगों में कई बॉलीवुड सेलेब्स का नाम भी शामिल है जिनमें दो दिन पहले तक बिग बी भी हुआ करते थे। हालांकि अमिताभ बच्चन की शिकायत के बाद उन्हें ब्लू टिक वापस मिल गया था क्योंकि उन्होंने इसके लिए पूरे पैसों का भुगतान किया था। जहां बीते दिन अमिताभ ने इसको लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी वहीं आज अभिनेता ने एलन मस्क पर भोजपुरिया अंदाज में उन पर निशाना साधा है।

    आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के ट्विटर यूजर्स के एक मिलियन यानी 10 लाख या उससे ज्यादा फॉलोअर्स हैं उनके लिए ब्लू टिक फ्री है। बावजूद इसके उनके ब्लू टिक को उनसे छीन लिया गया तो उनका माथा ठनक गया और उन्होने अपने भोजपुरिया अंदाज में एलन मस्क पर अपना गुस्सा ज़ाहिर किया। अब देखना यह होगा कि एलन मस्क का अगला कदम क्या होगा‍? क्या वह बिग बी का पैसा वापस लौटाएंगे या फिर महानायक के पैसे सच में गुल हो जाएंगे।

    059b7838b0ee35f0f4b29a67fa6e6129

    Nisha Pal

    निशा पाल पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता कर रही हैं और समाचारों की गहरी परख के साथ एंकरिंग करने की शौकीन हैं। ई-रेडियो इंडिया में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।
    1 mins