आयशा फाउंडेशन ने पुलिसकर्मी और पत्रकारों को किया सम्मानित

WhatsApp Image 2026 09 02 at 6.18.39 PM
e radio india meerut

कर्तव्य के प्रति समर्पण को सलाम

सरूरपुर। समाज में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और निष्ठा से निर्वहन करने वाले पुलिस अधिकारी और पत्रकारों के सम्मान में आयशा फाउंडेशन की ओर से थाना सरूरपुर परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले लोगों को सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की गई।
समारोह में थाना प्रभारी गौरव सिंह को पुलिस विभाग में जिम्मेदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। वहीं पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रविंद्र दहिया, इरशाद चौधरी, लुकमान चौहान, रिहान आलम और मोहम्मद अली चौहान को भी सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि पुलिस और मीडिया लोकतांत्रिक व्यवस्था के दो महत्वपूर्ण हिस्से हैं। पुलिस जहां कानून-व्यवस्था कायम रखने और आमजन की सुरक्षा के लिए लगातार काम करती है, वहीं पत्रकार समाज की आवाज को सामने लाने तथा क्षेत्र की समस्याओं और घटनाओं को प्रशासन एवं जनता तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने वाले लोगों को सम्मानित करना निश्चित रूप से प्रेरणादायक पहल है।आयशा फाउंडेशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आयशा पंवार ने कहा कि किसी व्यक्ति के अच्छे कार्य को सार्वजनिक रूप से सम्मान मिलना उसके मनोबल को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे लोगों को आगे लाने की जरूरत है, जो बिना किसी स्वार्थ के अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। सम्मान समारोह का उद्देश्य बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के साथ ही अन्य लोगों को भी समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।उन्होंने कहा कि फाउंडेशन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित करने का सिलसिला आगे भी जारी रखेगा।