नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

WhatsApp Image 2026 09 02 at 6.08.00 PM
e radio india meerut

मेरठ। नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले जाने के मामले में जानी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी फरदीन पुत्र फारुख निवासी भवी, थाना जानी को बागपत फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक,भवी निवासी उस्मान की नाबालिग पुत्री को आरोपी कथित तौर पर प्यार के जाल में फंसा कर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। परिजनों की तहरीर पर थाना जानी में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 65(1) बीएनएस तथा 3/4(2) पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया।