जयंत चौधरी के नेतृत्व पर जनता को विश्वास

WhatsApp Image 2026 09 03 at 4.05.09 PM 1
e radio india meerut

भारी भीड़ के साथ रैली में शामिल हुए क्षेत्रीय विधायक

गोचर कृषि इंटर कॉलेज में गूंजी अधिकार की आवाज

मेरठ। जिला सहारनपुर के रामपुर मनिहारान स्थित गोचर कृषि कॉलेज के मैदान में गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल द्वारा आयोजित ‘स्वाभिमान रैली’ में खासी भीड़ देखने को मिली। रैली में मेरठ जिले की सिवाल खास विधानसभा क्षेत्र के विधायक गुलाम मोहम्मद के नेतृत्व में क्षेत्रवासी और कार्यकर्ता गाड़ियों के काफिले के साथ रैली स्थल पहुंचे।
​
​मंच से जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक हाजी गुलाम मोहम्मद ने कहा कि आज का यह अभूतपूर्व जनसैलाब साबित करता है कि जनता का राष्ट्रीय लोकदल और जयंत चौधरी के नेतृत्व पर अटूट विश्वास है। उन्होंने कहा कि स्वाभिमान, सम्मान और किसानों व युवाओं के हक की इस लड़ाई को जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। सिवाल खास की पावन धरा से आई यह भीड़ संगठन की मजबूती और क्षेत्रवासियों की एकजुटता का जीवंत प्रमाण है। ​रैली के दौरान पूरे मैदान में राष्ट्रीय लोकदल के झंडे और चौधरी चरण सिंह के समर्थन में गगनभेदी नारे गूंजते रहे। नेताओं ने एक स्वर में कहा कि किसानों और नौजवानों के स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यह लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक जारी रहेगी।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में प्रदेशभर से आए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक मंच पर जुटकर किसानों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों के लिए बुलंद आवाज उठाई।