Report by : News Desk
Published at :
बच्चे के प्रथम संस्कार की पाठशाला मां होती है
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे के प्रथम संस्कार की पाठशाला मां होती है

मोहिउद्दीनपुर ग्राम में बांटी पुष्टाहार पोटली

100 से अधिक गर्भवती महिलाओं को लाभ

मेरठ। ग्राम पंचायत मोहिउद्दीनपुर के पंचायत सचिवालय में गर्भवती महिलाओं के लिए पुष्टाहार पोटली वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राम अवतार जिंदल ने 100 से अधिक गर्भवती महिलाओं को पुष्टाहार पोटली वितरित की। ग्राम प्रधान विमला देवी और प्रधान पुत्र विजय नामदेव भी मौजूद रहे।
पुष्टाहार पोटली में काला चना, छोले, सोयाबीन, देशी घी, मूंग दाल, काजू, बादाम, अखरोट, खजूर और दलिया समेत विभिन्न पौष्टिक खाद्य सामग्री शामिल की गई। प्रधान पुत्र विजय नामदेव ने बताया कि पहल का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है, जिससे गर्भावस्था के दौरान उनके स्वास्थ्य को बेहतर रखने और स्वस्थ शिशु के जन्म में मदद मिल सके।राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने कहा कि गुरु की भूमिका से पहले मां की भूमिका होती है। मां ही बच्चे की पहली गुरु होती है और उसके आचार-विचार, व्यवहार तथा संस्कारों पर मां के संस्कारों का गहरा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा कि बच्चे को जीवन के शुरुआती संस्कार मां से ही मिलते हैं।उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार महिलाओं के कल्याण और सशक्तीकरण के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने को प्राथमिकता बताया।कार्यक्रम में ग्राम की आशा कार्यकर्ताओं ने गर्भवती महिलाओं को घर-घर जाकर पुष्टाहार और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने की बात कही। एएनएम कमल और नितेश ने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों और आवश्यक देखभाल के बारे में जानकारी दी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन नेहरा, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. राम अवतार जिंदल, ग्राम प्रधान विमला देवी, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू गगोल, दीपक राणा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नितिन कसाना, संदीप मिगलानी, धवल, ग्राम सचिव मनोज शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›