Report by : News Desk
Published at :
Screenshot 2 11 2026 143245 web.whatsapp
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ के मवाना में गोदाम पर छापा, एक्सपायरी खाद्य सामग्री और नामी कंपनियों के खाली रैपर बरामद

मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन

त्योहारों पर मिठास के नाम पर लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने की कथित तैयारी का मेरठ में बड़ा खुलासा हुआ है! मवाना के मुन्नालाल मोहल्ले में प्रशासन ने अग्रवाल ब्रदर्स के गोदाम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री बरामद की है। जानकारी के मुताबिक, एसडीएम मवाना को शिकायत मिली थी कि एक्सपायरी सामान को नए रैपर में पैक करके बाजार में ताजा बताकर बेचा जा रहा है। शिकायत के आधार पर एसडीएम ने खाद्य विभाग और पुलिस टीम के साथ गोदाम पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान खराब मक्खन, घी, आटा, बिस्किट और रसगुल्ले सहित कई खाद्य सामग्री बरामद हुई। इसके अलावा नामी कंपनियों के खाली रैपर और पैकिंग का सामान भी मिला है। प्रशासन के मुताबिक, जब्त सामग्री की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। खाद्य विभाग ने बरामद सामान के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं। वहीं, खराब खाद्य सामग्री को नष्ट कराने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है। अब जांच में यह स्पष्ट होगा कि खाद्य सामग्री की गुणवत्ता क्या थी और कथित री-पैकेजिंग के पीछे कौन-कौन शामिल है। त्योहारों के मौसम में इस कार्रवाई ने खाद्य पदार्थों की शुद्धता और उपभोक्ताओं की सेहत को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›