Report by : News Desk
Published at :
Screenshot 2 11 2026 142753 web.whatsapp
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के बेटे ने जहर खाकर दी जान, पुलिस काउंसलिंग के दौरान धमकाने के आरोप

पारिवारिक विवाद और पुलिस काउंसलिंग के बीच मेरठ में एक युवक की मौत का मामला गंभीर सवाल खड़े कर रहा है! कंकरखेड़ा क्षेत्र में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के बेटे प्रबल ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि प्रबल का अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा था। इसी मामले में दोनों पक्षों को पुलिस लाइन में काउंसलिंग के लिए बुलाया गया था। आरोप है कि वहां दरोगा मुकेश कुमार ने प्रबल और उसके परिजनों को धमकाया। इसके बाद प्रबल ने एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती बताई और कथित तौर पर जहर खा लिया। उपचार के दौरान उसकी मौत की खबर सामने आई है। बेटे की मौत का सदमा पिता भी बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्हें हार्ट अटैक आने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि आज ही प्रबल की शादी की पहली सालगिरह थी। हालांकि, पुलिसकर्मी पर लगाए गए आरोपों और घटना के पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच जरूरी है। अब बड़ा सवाल यह है कि काउंसलिंग के दौरान वास्तव में क्या हुआ और प्रबल की मौत के लिए जिम्मेदार परिस्थितियां क्या थीं? मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया और जांच के निष्कर्ष बेहद अहम होंगे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›