
- सरदार पटेल की 151वीं जयंती और इंदिरा गांधी का निर्वाण दिवस मनाया
- प्रबंधक रजनीश प्रकाश त्यागी का जन्मदिन भी मनाया गया
मेरठ में 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राम सहाय इंटर कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और देश की पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शिनी इंदिरा गांधी का निर्वाण दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम में एडीआईओएस श्री मुकेश बाबू उपस्थित रहे। वहीं, विद्यालय के प्रबंधक श्री जगदीश प्रकाश का सानिध्य भी प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सरदार पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान और राष्ट्रीय एकता के महत्व को याद किया गया।
कार्यक्रम की एक विशेष बात यह भी रही कि इसी दिन विद्यालय के प्रबंधक श्री रजनीश प्रकाश त्यागी का जन्मदिन भी था। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सदस्यों ने सामूहिक रूप से जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और कार्यक्रम आयोजित किया।
अंत में विद्यालय के प्रबंधक श्री रजनीश प्रकाश त्यागी ने सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, देश की महान विभूतियों के योगदान और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया।

