• शिक्षा
  • बुरे का नतीजा बुरा ही होता है

    Haathi or darji

    हाथी और दर्जी की कहानी

    बहुत समय पहले की बात है एक गांव में एक दर्जी रहता था और उसके पास ही जंगल में एक बूढ़ा हाथी रहता था। हाथी बहुत ही दयालु किस्म का था वह हाथी किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाता था। एक दिन वह हाथी गांव में खाने के लिए आया तो उस दिन दर्जी का दिमाग खराब था उसने हाथी की सूंड पर सुई चुभा दी।

    सुई काफी नुकिली होने के कारण हाथी को काफी ज्यादा दर्द और नुकसान झेलना पड़ा। हाथी बहुत परेशान हो जाता है कि दर्जी को सबक कैसे सिखाया जाये…?

    तभी हाथी को एक युक्ति सूझती है और वह एक गंदे तालाब के किनारे जाता है और अपनी सूड़ में बहुत सारा गंदा पानी भर के लाता है। वह अपनी सूंड़ में भरा सारा पानी दर्जी की दुकान पर साफ-सुथरे कपड़े और दर्जी के ऊपर फेंक देता है। जिससे दर्जी की दुकान गंदी हो जाती है और दर्जी के सारे कपड़े खराब हो जाते हैं।

    जिससे दर्जी बहुत दुखी होता है और वह समझ जाता है। उसके बाद दर्जी हाथी से माफी मांगता है और हाथी को केला खिलाता है। केला खाकर हाथी फिर से जंगल की ओर चल पड़ता है।

    सीख: किसी के साथ भी बुरा नहीं करना चाहिए क्योंकि बुराई हमेशा लौटकर वापस जरूर आती है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins