Report by : editor
Published at :
Updated at :
- नितिन कुमार, मेरठ
तीन कृषि कानूनों को लेकर पिछले एक वर्ष से किसान लगातार बॉर्डर पर बैठा है और काले कानूनों का पुरजोर विरोध करता आ रहा है। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के आह्वान पर किसानों ने अपने घर के बाहर काले झंडे लगाए।
इसका असर वेस्ट के किसानों में भी देखने को मिला। बहुजन जनशक्ति पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू सिंह ने मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूकने की कोशिश कर रहीं थी लेकिन मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। रेनू सिंह ने मोदी सरकार को कफन चोर करार देते हुये कहा कि वो इतना त्रस्त हो गईं हैं कि शायद उन्हें मुसलमान धर्म अपना लेना चाहिए।

