Report by : Rekha Mishra
Published at : Updated at :
Ghaziabad Crime News Today: लगभग 1 करोड़ की लूट, हड़कम्प Ghaziabad Crime News Today: लगभग 1 करोड़ की लूट, हड़कम्प
विज्ञापन
विज्ञापन

Ghaziabad Crime News Today: गाज़ियाबाद में बेखौफ बदमाशों ने पुलिस के लॉकडउन को ठेंगा दिखाते हुए करीब एक करोड़ की नगदी और जेवरात की लूट को अंजाम दिया। बता दें कि यहां एक घर में प्लाट के एडवांस में हुई लाखो की कैश की रकम रक्खी हुई थी। 

गौरतलब हैं कि जो आधा दर्जन बदमाश आए वह बड़े आराम से करीब 50 लाख रुपये कैश और लाखों की ज्वेलरी समेत अन्य कीमती सामान लूट कर ले गए। जबकि, हैरानी की बात तो यह हैं कि बरमाशों ने वारदात को पुलिस स्टेशन से महज कुछ दूरी पर अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं, बदमाश नगदी के साथ जेवरात भी ले गए। 

यह मकान गाज़ियाबाद के थाना ट्रोनिका सिटी इलाके के अंसल विहार में बना हुआ हैं। तीन मंजिल बने इस मकान में दो भाई अपने परिवार के साथ रहते हैं। वहीं, एक मंजिल पर किराएदार भी रहता हैं।

दरअसल, बुधवार दोपहर 2:30 बजे करीब छह बदमाश बाइक पर आए, जो हथियारबंद थे और उन्होंने बच्चो को गन पॉइंट पर लेकर गेट खुलवाया और घर में घुस के घर में रखी नकदी जो करीब 50 लाख थी, लूट कर फरार हो गए।

Ghaziabad Crime News Today: ज्वेलरी भी ले गए बदमाश

बदमाश अपने साथ घर मे रखी ज्वेलरी भो ले गए हैं। लूटी गई रकम में से करीब 40 लाख से ज्यादा कैश एक प्लॉट बेचने पर घर आए थे। इतनी बड़ी लूट की घटना से जिले के पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया और तुरंत ही आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। 

घर में घुसे बदमाशों ने घर में मौजूद चार बच्चों को गन पॉइंट पर ले लिया था और फिर बड़े आराम से लूट को अंजाम दिया। इस दौरान बाकी सदस्यों को बदमाशों ने कमरे में कैद कर दिया था। 

बदमाशों के जाने के बाद परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दिनदहाड़े डकैती की सूचना मिलते ही गाज़ियाबाद के डीआईजी/एसएसपी अमित पाठक, एसपी ग्रामीण डॉक्टर ईरज राजा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुट गई हैं।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›