Report by : News Desk
Published at :
Updated at :
Ghaziabad Boarder Kisan Protest Today: पिछले 1 साल से चल रहे किसान आंदोलन को लेकर अब नई नई योजनाएं देखने को मिल रही है। किसानों में 26 मई को काला दिवस मनाने का निर्णय किया था उसके अनुसार देश के अलग-अलग हिस्सों में किसानों ने प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि कृषि कानून के विरोध में किसान बॉर्डर पर लंबे समय से टिके हुए है। गाजीपुर बॉर्डर पर काला दिवस मनाते हुए भारी तादाद में किसान सुबह से ही एकत्रित हो गये थे। पूरे मोर्चे की अगवाई खुद राकेश टिकैत कर रहे है।
राकेश टिकैत व अन्य किसानों ने काली पगड़ी बांधकर प्रदर्शन किया। किसान सरकार का पुतला फूंक कर के अपनी विरोध जाता रहे है। किसान नारेबाजी भी कर रहे है। इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला फूंककर कृषि कानूनों का विरोध किया गया।

