Report by : News Desk
Published at :
सेना के जवान की पिटाई से बने तनावपूर्ण हालात, धरना-प्रदर्शन सेना के जवान की पिटाई से बने तनावपूर्ण हालात, धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

कई सामाजिक संगठन और ग्रामीणों ने दी चेतावनी, पुलिस ने की गिरफ्तारी

मेरठ। मेरठ-करनाल हाई-वे स्थित भूनी टोल प्लाजा देर रात से ही तनाव का केंद्र बना हुआ है। सेना के जवान कपिल और उसके भाई शिवम के साथ मारपीट के मामले में सोमवार को हालात और बिगड़ गए। कई सामाजिक संगठन और ग्रामीण भूनी टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की।

गांव गोटका निवासी कपिल राजपूत बटालियन श्रीनगर में तैनात है। आरोप है कि टोल कर्मचारियों ने पहचान पत्र दिखाने के बावजूद उसे न सिर्फ रोका, बल्कि पोल से बांधकर बेरहमी से पीटा। बीच-बचाव करने आए चचेरे भाई शिवम को भी नहीं छोड़ा। इस दौरान दोनों के कपड़े फाड़ दिए और लहूलुहान कर दिया गया। टोल प्लाजा पर लगी कैमरों की फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि जवान को टोल कर्मियों ने घेरकर पीटा। घटना की सूचना पाकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते टोल पर भारी भीड़ जुट गई। सोमवार सुबह कई सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भूनी टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया।

सेना के जवान की पिटाई से बने तनावपूर्ण हालात, धरना-प्रदर्शन
सेना के जवान की पिटाई से बने तनावपूर्ण हालात, धरना-प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों की चेतावनी

धरना-प्रदर्शन कर रहे संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा। हाईवे जाम किया जाएगा। पुलिस की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी।

एसपी देहात पहुंचें मौके पर

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा खुद भूनी टोल प्लाजा पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत कराने का प्रयास किया और पुलिस कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

सेना के जवान की पिटाई से बने तनावपूर्ण हालात, धरना-प्रदर्शन
सेना के जवान की पिटाई से बने तनावपूर्ण हालात, धरना-प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों का अल्टीमेटम

धरना-प्रदर्शन कर रहे संगठनों ने दो टूक कहा कि भूनी टोल को तुरंत हटाया जाए। दोषियों पर सिर्फ मुकदमा ही नहीं, बल्कि रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाया जाए। सेना के जवान और उसके परिवार को सुरक्षा दी जाए। चेतावनी दी गई कि अगर मांगें पूरी नहीं हुईं तो हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया जाएगा और आंदोलन और बड़ा होगा।

सेना के जवान की पिटाई से बने तनावपूर्ण हालात, धरना-प्रदर्शन
सेना के जवान की पिटाई से बने तनावपूर्ण हालात, धरना-प्रदर्शन

सेना की नाराजगी

सूत्रों के अनुसार, सेना ने भी जिला प्रशासन से घटना की रिपोर्ट तलब की है। जवान पर हमला को गंभीर मानते हुए सेना ने कहा है कि दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

भूनी टोल प्लाजा का विवादों से पुराना नाता

भूनी टोल प्लाजा पहले भी विवादों में रहा है, लेकिन इस बार मामला सेना के जवान से जुड़ा है। यही वजह है कि गुस्सा कई गुना ज्यादा है। ग्रामीणों का कहना है कि ह्लअगर देश की वर्दी पर हमला बर्दाश्त कर लिया गया, तो आम जनता की क्या इज्जत रह जाएगी?

समर्थकों के साथ टोल पर पहुंचें पूर्व विधायक संगीत सोम

करनाल हाईवे पर भूनी टोल प्लाजा पर सेना के जवान कपिल की पिटाई के मामले ने राजनीतिक रंग ले लिया है। सोमवार को दिनभर धरना-प्रदर्शन और तोड़फोड़ के बीच पूर्व सरधना विधायक संगीत सोम भी समर्थकों के साथ टोल पर पहुंच गए और वहीं धरने पर बैठ गए। पूर्व विधायक ने कहा, “देश की रक्षा करने वाले जवान को पोल से बांधकर पीटना सीधा-सीधा वर्दी और देश का अपमान है। जब तक एसएसपी और जिलाधिकारी मौके पर आकर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की घोषणा नहीं करते, धरना जारी रहेगा। “संगीत सोम ने टोल हटाने की मांग का समर्थन करते हुए चेतावनी दी कि अगर प्रशासन ने कार्रवाई में ढिलाई की तो आंदोलन और तेज होगा।

फौजी के साथ मारपीट करने वाले आधा दर्जन आरोपी अरेस्ट

मेरठ। थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा भूनी टोल पर टोल कर्मियों द्वारा मारपीट करने वाले छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक अजय शुक्ला ने बताया कि बिट्टू व अज्ञात 08-10 टोल कर्मचारी पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया था।

कृष्ण पाल पुत्र भरत सिंह निवासी ग्राम गोटका ने तहरीर दी थी। उसके पुत्र कपिल व दो साथी शिवम, सुधीर के साथ गाली गलौच करने, लाठी-डण्डों, लोहे की रॉड से मारपीट व जान से मारने की नियत से हमला करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।

सेना के जवान की पिटाई से बने तनावपूर्ण हालात, धरना-प्रदर्शन
सेना के जवान की पिटाई से बने तनावपूर्ण हालात, धरना-प्रदर्शन

इनको किया गया गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सचिन पुत्र मुकेश निवासी ग्राम पांचली, विजय पुत्र अरुण निवासी करनावल, अनुज पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम दुर्जनपुर, अंकित पुत्र दारा सिंह निवासी ग्राम छुर थाना सरधना, सुरेश राणा पुत्र राजपाल निवासी ग्राम बढ़हल थाना दोघट जनपद बागपत एवं अंकित शर्मा पुत्र नरेश निवासी ग्राम सूजती थाना दोघट जनपद बागपत को थाना सरूरपुर पुलिस द्वारा टूटी पुलिया से गिरफ्तार किया गया।

फोटो संख्या-002

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›