• बिजनौर
  • Bijnor News : पोषण सप्ताह के दूसरे दिन सलाद प्रतियोगिता आयोजित

    Bijnor News: पोषण सप्ताह के दूसरे दिन सलाद प्रतियोगिता आयोजित

    Bijnor News : कृष्णा काॅलेज, बिजनौर में गुरूवार को पोषण सप्ताह के दूसरे दिन में महाविद्यालय संस्थापक निदेशक राजीव कुमार, प्रबन्धक मनोज कुमार, प्रबन्ध निदेशक पवन कुमार, कृष्णा काॅलेज आॅफ लाॅ के प्राचार्य डा0 परवेज अहमद खान, कृष्णा काॅलेज आॅफ साइंस की प्राचार्या डाॅ0 सीमा शर्मा ने छात्राओं के कार्य कौशल की भरपूर प्रंशसा की व बच्चो का उत्साह वर्द्धन किया।

    जिसमें गृह विज्ञान विभाग की सभी छात्राओं ने ‘‘सलाद प्रतियोगिता’’ में आॅनलाईन माध्यम से बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें छात्राओं ने इस वर्ष की थीम ‘‘प्रारम्भ से ही सही आहार (पोषण) देना’’ के विषय पर छात्राओं ने विभिन्न प्रकार की सब्जियों जैसे- चकुन्दर, खीरा, प्याज मूली, गाजर, आदि तथा फलों जैसे – सेब, केला, अनानास आदि से स्वादिष्ट सलाद बनाकर छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया तथा देश पर आये कोविड-19 जैसे भयानक संकट से बचने के लिए ज्यादा मात्रा में विटामिन-सी से युक्त फलों (मौसमी, आंवला, नींबू) आदि के सेवन का सुझााव दिया। समाज में बढ़ रही स्वास्थ्य समस्याओं को जैसे- उच्च रक्तचाप, मधुमेह तथा हृदय रोग के लिये आहार में उच्च रेशे युक्त आहार तथा सब्जियों के सलाद को सम्मिलित कर स्वास्थ्य लाभ की जानकारियाँ दी गयी।

    इस प्रतियोगिता में (बी0एस0सी0 द्वितीय वर्ष) की ईशा ने प्रथम स्थान, (बी0एस0सी0 तृतीय वर्ष) की अर्पिता ने द्वितीय स्थान एवं (एम0एस0सी0 द्वितीय वर्ष) की सिदरा मिर्ज़ा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक सम्पादन में गृह विज्ञान विभागाध्यक्षा डाॅ0 शालिनी शर्मा व अन्य प्रवक्ताओं का योगदान रहा।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins