eradio india general image || Normal Pic || Profile pic

युक्रेन में फंसे छात्रों के परिजनों से मिला भाजपा का प्रतिनिधि मण्डल

0 minutes, 0 seconds Read

– परिजनों को भाजपा नेताओं ने बंधाया ढांढस
बांदा। यूक्रेन में जारी संकट के बीच भाजपा द्वारा गठित प्रतिनिधि मंडलों ने बुधवार को यूक्रेन में फंसे बांदा जिले के 5 छात्रों के घर जाकर उनके परिजनों से मिल, उनका हालचाल जाना तथा उन्हें ढांढस बंधाते हुए छात्रों के सकुशल वापसी का भरोसा दिलाया।
    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यूक्रेन में बुरी तरह फंसे भारतीय छात्रों को निकालने का काम ऑपरेशन गंगा के तहत किया जा रहा है। यूक्रेन में फंसे जनपद के 5 छात्रों के परिवारों से मिलने के लिए भाजपा जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की गई है जिन्होंने बुधवार को छात्रों के घर पहुंच कर उनके परिजनों से मिलते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल के नेतृत्व में भाजपा प्रतिनिधिमंडल बबेरू क्षेत्र के कोटेदार का डेरा, ग्राम समगरा पहुंचा जहां यूक्रेन में फंसे छात्र आलोक चंद्र के घर पहुंच परिवारी जनों से भेंट की और भारत सरकार की योजना से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल में बबेरू विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अजय पटेल, जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुशीला नामदेव तथा सुनीता वाल्मीकि ने छात्र के पिता जगरूप कश्यप से बातचीत की। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रीति गुप्ता, राजाराम साहू, कुलदीप त्रिपाठी ने यूक्रेन में फंसे बिसंडा के छात्र नीरज गुप्ता के घर पहुंच कर, उनके पिता नरेश चंद्र गुप्ता और परिवार से मिलकर शीघ्र सकुशल घर वापसी का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला ने कहा कि यूक्रेन से कई हजार नागरिकों को सुरक्षित भारत लाया जा चुका है। भारत ने केन्द्र सरकार के चार मंत्रियों को वहां भेज दिया है। भारत अपने नागरिकों की सकुशल सुरक्षित वापसी में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। कमासिन ब्लाक प्रमुख राजेंद्र गर्ग के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष ओरन रामबाबू त्रिपाठी, उमा सिंह तथा गायत्री राजपूत ने भाजपा प्रतिनिधिमंडल के रूप में कमासिन क्षेत्र के ग्राम रानीपुर पहुंचे जहां यूक्रेन में फंसे छात्र मनीष शुक्ला के घर पहुंचे उनके पिता फूल चंद्र शुक्ला एवं छात्र की मां सहित घर परिवार से मिलकर उन्हें ढाढस बधाया और छात्र के शीघ्र घर वापसी का भरोसा दिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष ममता मिश्रा के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष भाजपा जागृति वर्मा, जिला महामंत्री भाजपा कल्लू सिंह राजपूत, पूर्व चेयरमैन राज कुमार राज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आरिफ खान ने भाजपा के प्रतिनिधि मंडल के रूप में बांदा सब्जी मंडी रोड, छावनी पहुंच कर यूक्रेन में फंसी छात्रा अलीशा मंसूरी के परिवार से मुलाकात की और शीघ्र सकुशल घर वापसी का भरोसा दिलाया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष भाजपा नेता ममता मिश्रा ने इस अवसर पर कहा कि भारत सरकार द्वारा यूक्रेन के पड़ोसी देशों के रास्ते यूक्रेन में फंसे छात्रों को लगातार निकाला जा रहा है। उत्तर प्रदेश के जितने भी छात्र वहां फंसे हैं उन्हें घर तक पहुंचाने के लिए निशुल्क व्यवस्था की गई है। इसी तरह नरैनी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ओम मणि वर्मा के नेतृत्व में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कालीचरण बाजपेई, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सरिता गुप्ता तथा सुधा सिंह बदौसा क्षेत्र के ग्राम बरछा पहुंच कर यूक्रेन में फंसे छात्र आशीष गुप्ता के परिवार से मिले और आशीष के माता पिता से मिलकर छात्र की सकुशल, सुरक्षित घर वापसी का भरोसा दिलाते हुए उन्हें भारत सरकार की योजना से अवगत कराया।

author

Santram Pandey

पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।

Similar Posts

error: Copyright: mail me to info@eradioindia.com