• उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • भाजपा, सपा व बसपा सभी जाति धर्म के नाम पर चुनाव लड़ रहे है- प्रियंका गांधी

    priyanka copy jpg

    – कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए मांगा समर्थन
    मधुबन। मधुबन कांग्रेस की ब्रांड नेत्री व राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को डुमरी मर्यादपुर स्थित इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए व मधुबन विधानसभा के कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अमरेश चंद पाण्डेय के लिए वोट मांगते हुए कहीं कि मौजूदा सरकार पर जमकर बरसीं और कहीं कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, किसानों के फसलों का उचित मूल्य नहीं मिलना, बुनकरों के पैकेज को समाप्त करने बिजली महंगी के साथ ही भाजपा सरकार देश व प्रदेश से समस्याओं को हल करनें की बात नहीं कर रहीं। भाजपा, सपा एवं बसपा सभी जाति धर्म की राजनिति कर रहें है। ऐसे राजनिति करने वाले पार्टी के नेताओं को उनका असली पहचान बताने के लिए आप सभी को आगें आना चाहिए। नेताओं को कभी भी भगवान नहीं बनाना चाहिए नहीं तो जनता के दुखों एवं समस्याओं को समझने के बजाय वह जनता के प्रति अपने दायित्वों को भूल जाएगा। आगें उन्होंने ने कहां कि भाजपा सरकार युवाओं को 70 हजार नौकरी देने का झूठा वादा किया है। प्रदेश में पशु आश्रयो में गाय एवं बछड़े भुखे पड़े हुए है उन्हें जेसीबी से उठाने का कार्य किया जा रहा है। जाति धर्म से जनता का पेट भरने वाला नहीं है। इससे राजनीति करने वाले लोगों का भला होगा। जब तक महिलाएं एवं युवा सशक्त नहीं होगे,तब तक यह राजनिति करने वाले आप के जज़्बातो को भड़काते हुए अपनी राजनीतिक रोटी सेकते रहेंगे। भाजपा सरकार 70 लाख रोजगार देने की बात कर रही है उधर सरकारी विभागों में 12 लाख पद खाली रखा है। निजी संस्थानों को दो तीन चहेते पूंजी पतियों व उद्योग पतियों को बेच दिया पेट्रोल डीजल के दाम आसमान छु रहें है। खेती व छोटे रोजगार करनें वाले किसी तरह से अपना पेट पाल रहें है। भाजपा ने रोजगार के सारे रास्ते समाप्त कर दिए। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है लेकिन सरकार खोखला घोषणा कर रहीं है। छात्राओं में दम भरते हुए कहां कि मै लडकी हूं लड सकती हूँ। यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो 40 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार,भर्ती क्रांति के जरिए 20 लाख बेरोजगारों को नौकरी, 8 लाख बेरोजगारों को सशक्त बना कर 1 प्रतिशत व्याज पर रोजगार, 12 लाख सरकारी खाली पड़े पदों पर भर्ती, बिजली बिल आधा ,छुट्टे पशुओं से परेशान किसानों को 3 हजार प्रति माह मुवावजा,प्रत्येक अस्पतालों में महिला डाक्टर की व्यवस्था की जाएगी। कांग्रेस को पता है कि जिसने जनता के समस्याओ के लिए हमेशा लडऩे का कार्य किया है। संबोधन के अंत में कहां कि आप अपने विवेक का प्रयोग करतें हुए प्रदेश की राजनीति में बदलाव के लिए आगामी 7 मार्च को पंजा के चिन्ह पर बटन दबाए तथा धर्म जाति से प्रदेश को छुटकारा दिलाए। कार्यक्रम को राष्ट्रकुंवर सिंह, अमरेश पाण्डेय ने संबोधित किया।
    मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार मुहम्मदाबाद व घोसी के कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने विपक्षी पार्टियों पर जमकर प्रहार किया। प्रियंका ने देश में समस्या के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया तो वहीं सपा और बसपा को दब्बू पार्टी बताया। प्रदेश में बेरोजगारी, किसानों की समस्या, गन्ना भुगतान, छुट्टा पशुओं की समस्या, महंगाई, आदि के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों का 14 हजार का भुगतान बकाया है जबकि प्रधानमंत्री अपने लिए 16 हजार करोड का हवाई जहाज खरीद रहे हैं। देश के किसान, नौजवान, व्यापारी, बुनकर आदि बदहाल है लेकिन उनको कोई पूछने वाला नहीं है। प्रियंका ने कहा कि सबसे पहले इस देश के संसाधनो पर पूरा हक जनता का है लेकिन मोदी सरकार जनता की गाढ़ी कमाई को धड़ल्ले से बेच रही है। कहा कि 12 लाख नौकरियों के पद खाली हैं लेकिन मोदी सरकार जनता को 5 किलो मुफ्त अनाज देकर गरीब रखना चाहती है। प्रियंका ने कहा कि जब तक देश का नौजवान और शिक्षित युवा बेरोजगार रहेगा तो गुमराह होता रहेगा। कहा कि जो लडऩा नहीं जानता है वह हर हाल में समझौता करेगा। बसपा को इस चुनाव में अर्थहीन बताते हुए कांग्रेस पार्टी की प्राथमिकताएं गिनाया। कहा कि कांग्रेस सत्ता में आएगी तो भर्ती और नौकरी को पारदर्शी बनाया जाएगा। भर्ती में भ्रष्टाचार समाप्त करने को लेकर बोर्ड का गठन हो किया जाएगा। 12 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। 8 लाख नया रोजगार पैदा किया जाएगा। बुनकरों को फ्लैट रेट पर बिजली और उत्त्पाद खरीद की सुविधा दी जाएगी। कहा कि बेरोजगार नौजवानों 1 फीसदी ब्याज पर 5 लाख का ऋण दिया जाएगा। देश की महिलाओं को सशक्त किया जाएगा। उन्होंने लड़की हूँ लड़ सकती हूं के समर्थन में कहा कि हर नौकरी में 40 फीसदी महिलाओं को आरक्षण दिया जाएगा। पुलिस में 25 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए सुरक्षित रहेगा। छात्राओं को मोबाइल और स्कूटी मुफ्त दिया जाएगा। उन्होंने प्रत्याशी बनवारी राम और घोसी प्रत्याशी प्रियंका यादव को समर्थन की अपील किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम, सुधा राय, वैष्णवी राय, बीरेंद्र तिवारी उमाशंकर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

    08f23965bd5137ba918236c42b0b0c23

    Santram Pandey

    पत्रकारिता के 40 बसंत पार कर चुके संतराम पांडे, पूर्णकालिक पत्रकार हैं और खाटी पत्रकारिता के जीवंत उदाहरण स्वरूप अंकुरित प्रतिभाओं को सहयोग प्रदान कर रहे हैं। वर्तमान में ई-रेडियो इंडिया के वरिष्ठ संपादक हैं।
    1 min