• गाजियाबाद
  • भाजपा युवा मोर्चा ने आयोजित किया बाद विवाद प्रतियोगिता

    IMG 20240112 WA0003 jpg

    राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा युवा मोर्चा ज़िला ग़ाज़ियाबाद द्वारा भगवती इंस्टिट्यूट मसूरी ग़ाज़ियाबाद में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य-अतिथि भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री अरुण यादव रहे।

    भाजपा युवा मोर्चा ग़ाज़ियाबाद ज़िला अध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की कार्यक्रम में भगवती इंस्टिट्यूट और ग़ाज़ियाबाद ज़िले के युवाओं ने स्वामी विवेकानंद के बारे में अपने विचार रखे साथ ही धौलाना विधानसभा प्रभारी और भाजपा युवा मोर्चा ग़ाज़ियाबाद ज़िला मंत्री हिमांशु शर्मा(युवराज) ने भी स्वामी विवेकानंद के जीवन को अपने शब्दों के संबोधन से युवाओं के बीच रखा और युवाओं को लोकतंत्र के महापर्व आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा को वोट करने का आग्रह किया।

    कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा ग़ाज़ियाबाद उपाध्यक्ष कुलदीप सोलंकीं, भाजपा डासना अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, महामंत्री योगेश शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा डासना मंडल अध्यक्ष देव शर्मा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins