Report by : News Desk
Published at :
Ghaziabad News: गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को कांवड़ यात्रा मार्ग का सर्वेक्षण करेंगे। वह राजकीय विमान से हिंडन एयरपोर्ट पहुंचने के बाद सुबह 11 बजकर 25 मिनट से 12 बजकर 15 मिनट तक गाजियाबाद में हवाई सर्वेक्षण करेंगे। इसके बाद मेरठ व बागपत का भी सर्वेक्षण करेंगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री मेरठ में बाबा औघड़नाथ मंदिर, बागपत में पुरा महादेव और गाजियाबाद में दूधेश्वरनाथ मंदिर का सर्वेक्षण करेंगे। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री सर्वेक्षण के दौरान हैलीकॉप्टर से शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा भी करेंगे।
मुख्यमंत्री के हवाई सर्वेक्षण कार्यक्रम काे लेकर गाजियाबाद कमिश्नरेट पुलिस और जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। कई दिनों से कांवड़ियों की सेवा में दिन रात लगे अधिकारी और कर्मी पूरी तरह से सतर्कता के साथ मुस्तैद हो गए हैं।

