Report by : editor
Published at :
विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों ने एसएसपी से मांग की कि सीओ सदर देहात, गंगानगर थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा- अगर आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह मामले को मुख्यमंत्री तक लेकर जाएंगे। एसएसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे सोमवार को कप्तान कार्यालय पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कप्तान कार्यालय पर सुरक्षा में खड़े पुलिसकर्मियों से भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं की गहमागहमी हो गई। विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों ने एसएसपी से मांग की कि सीओ सदर देहात, गंगानगर थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा- अगर आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह मामले को मुख्यमंत्री तक लेकर जाएंगे। एसएसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे सोमवार को कप्तान कार्यालय पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कप्तान कार्यालय पर सुरक्षा में खड़े पुलिसकर्मियों से भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं की गहमागहमी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

Meerut. पुलिस द्वारा अभद्रता का आरोप लगाकर सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने कप्तान कार्यालय का घेराव किया और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिये।

आरोप है कि इनर रिंग रोड पर बाईक से जा रहे गंगानगर मंडल के मंत्री अभय पांडे को सीओ सदर देहात नवीना शुक्ला ने रोक लिया, तथा बाईक चेकिंग का मामला बढ़ने पर उन्हें थाने में बैठा लिया। मामले की जानकारी मिलने पर गंगानगर बी-ब्लॉक निवासी भाजपा युवा मोर्चा के महानगर महामंत्री नेमू पंडित शनिवार रात 11 बजे थाने पहुंचे। उन्होंने अपना नाम और पद बताया। अभय पांडे को छोड़ने की रिक्वेस्ट की।

पकड़ा कालर, ले गए थाने

नेमू पंडित ने आरोप लगाया कि सीओ के कहने पर दारोगा ने गाली गलौज करते हुए कालर पकड़ ली। इसके बाद नेमू पंडित और उनके एक साथी को पुलिस की गाड़ी में बैठाकर थाने
ले गए।

नेतागिरी निकालने की धमकी

नेमू ने आरोप लगाया है कि सीओ ने नेतागिरी निकालने की धमकी दी और कहा कि विधायक को फोन किया या उनका फोन आया तो जेल भेज दूंगी। उन्हें एक घंटे तक हिरासत में रखा, माफी मांगने पर छोड़ा। सीओ नवीना शुक्ला का कहना है कि आरोप निराधार हैं। जांच में सत्यता सामने आ जाएगी।

विरोध प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों ने एसएसपी से मांग की कि सीओ सदर देहात, गंगानगर थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष ने कहा- अगर आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई नहीं होती है तो वह मामले को मुख्यमंत्री तक लेकर जाएंगे। एसएसपी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

सोमवार को कप्तान कार्यालय पहुंचे भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान कप्तान कार्यालय पर सुरक्षा में खड़े पुलिसकर्मियों से भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं की गहमागहमी हो गई।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›