Report by : Santram Pandey
Published at :
मेरठ में भी चला बुलडोजर
विज्ञापन
विज्ञापन

Buldozar ने तोड़ी दीवार और रैंप, अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ हुई कार्रवाई
मेरठ। मेरठ में सड़क और नाला पटरी पर अतिक्रमण के खिलाफ एक बार फिर नगर निगम प्रवर्तन दल ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को हापुड़ अड्डा चौराहे से अभियान शुरू किया गया। इस दौरान दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन चेतावनी के बाद वे पीछे हट गए।
दोपहर को निगम के प्रवर्तन दल प्रभारी रिटायर्ड कर्नल राजकुमार बालियान के नेतृत्व में हापुड़ अड्डा चौराहे से अभियान शुरू हुआ। तोड़फोड़ शुरू होते ही दुकानदार विरोध में आ गए। उन्‍होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान रोकने की कोशिश की, लेकिन भारी संख्या में मौजूद लिसाड़ी गेट थाने की पुलिस ने विरोध कर रहे लोगों को सरकारी कार्य मे बाधा न डालने की चेतावनी दी। जिसके बाद विरोध करने वाले पीछे हट गए। प्रवर्तन दल ने नाला पटरी पर मौजूद सामान जब्‍त कर लिया। दुकानों के आगे निकले टीनशेड तोड़े गए। नाले पर बनी पक्की दीवार और रैंप भी तोड़े गए। Buldozar का अभियान भूमिया पुल तक चलाया जाना है। अभियान के दौरान दोबारा अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›