Report by : Neha Singh
Published at :
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
विज्ञापन
विज्ञापन

देहरादून। उत्तराखंड के बागेश्वर में रविवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर एक कार नदी में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाल लिया है। हालांकि अभी मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतकों की उम्र 35 से 40 वर्ष के बीच है। बागेश्वर के बालीघाट धरमघर मोटर मार्ग पर तुपेड़ के पास दिल्ली नंबर की अल्टो कार करीब 300 मीटर गहरे खाई में जा गिरी, जो सीधे नदी में गिरी है। सुबह के समय स्थानीय लोगों को कार नदी में गिरी दिखी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल हादसे की सूचना पुलिस को दी।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फायर सर्विस की टीम खाई में उतरकर नदी तक पहुंची, जहां चार शव पड़े मिले। शवों को खाई से रेस्क्यू कर बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना सुबह लगभग चार बजे की बताई जा रही है। इस संबंध में फायर अधिकारी गोपाल रावत ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी। शवों का रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाल लिया गया है। अभी तक किसी की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी जुटाई जा रही है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›