Report by : News Desk
Published at :
CDO Meerut पहुंचे रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्यों का निरीक्षण करने
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ।  मुख्य विकास अधिकारी शशांक चैधरी ने आज विकास खंड क्षेत्र रजपुरा के ग्राम कस्तला शमशेर नगर के प्राथमिक विद्यालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग के कार्य का शुभारंभ किया।  उन्होंने कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रारंभ होने से वर्षा ऋतु के जल का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा तथा इससे जल संचयन व जल संवर्धन में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि जल संचयन व संवर्धन सरकार की प्राथमिकताओं में है।

 बेसिक शिक्षा अधिकारी सत्येंद्र ढाका ने बताया कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य ऑपरेशन कायाकल्प के मापदंडों के साथ जनपद के समस्त विद्यालयों में कराया जाएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान, खंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत आदि उपस्थित रहे ।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›