• जौनपुर
  • जमौली ग्राम में वरिष्ठ महेंद्रर सिंह के निधन पर शोकसभा, समाजसेवी संजय सिंह ने अर्पित की श्रद्धांजलि

    Condolence meeting held in Jamouli village on the demise of senior Mahinder Singh, social worker Sanjay Singh paid tribute.
    Suresh kannojiya

    सुइथाकला/शाहगंज। सुइथाकला विकासखंड के ग्राम पंचायत उचगांव जमौली में शनिवार को आयोजित शोकसभा में क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। ग्राम के वरिष्ठ एवं अत्यंत मिलनसार व्यक्तित्व के धनी महेंद्रर सिंह (64 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय सूर्यनाथ सिंह का 13 अक्टूबर की रात 2 बजे दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। उनके निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और लोगों ने इसे व्यक्तिगत क्षति बताया।

    स्वर्गीय महेंद्रर सिंह पांच भाइयों में बड़े थे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहने वाले दिवंगत सिंह ग्राम एवं क्षेत्र में सभी के सुख-दुख में सदैव अग्रणी रहते थे। वे दो पुत्रों विवेक सिंह और अभिषेक सिंह के पिता थे तथा परिवार में भतीजों में देवेंद्र सिंह, राघवेंद्र सिंह और धैर्य सिंह शामिल हैं।

    शनिवार को आयोजित शोकसभा में समोधपुर के वरिष्ठ समाजसेवी संजय सिंह पहुंचे। उन्होंने दिवंगत आत्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।

    शोकसभा में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्यजन एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से रामकुमार सिंह, अम्बिका सिंह, जनार्दन मौर्य, देव प्रकाश सिंह, गिरीश सिंह पप्पू, राजेश सिंह लंकेश, नरेन्द्रर सिंह, पूर्व प्रधान जितेंद्र प्रताप सिंह, सन्तोष सिंह गुड्डू, विनय सिंह गुड्डू, संजय सिंह पप्पू, राजेश सिंह, गंगा मिश्रा बरचौली, सूर्यसेन सिंह राजू, सूर्यकांत सिंह सोनू, विजय प्रकाश तिवारी (नेता), राम चरन कोटेदार, पत्रकार सुरेश कुमार कनौजिया, आलोक सिंह, अमरनाथ, शिवा सोनी, अरुण कुमार निषाद, हरीराम बिन्द सहित हजारों लोग शामिल हुए।

    सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि महेंद्रर सिंह का निधन क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins