Report by : Santram Pandey
Published at :
अग्नि पथ योजना की वापसी के लिए कांग्रेस ने किया सत्याग्रह
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ। जिला और महानगर कांग्रेस की अग्नि पथ योजना के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में सत्याग्रह कर अग्नि पथ योजना को वापस लेने की माँग की।
मेरठ जनपद की मेरठ शहर, मेरठ कैंट, मेरठ साऊथ विधानसभा का सत्याग्रह जिला मुख्यालय पर जिला नेतृत्व में हस्तिनापुर में संदीप चौधरी और महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सरधना में सैय्यद रेहानुद्दीन के नेतृत्व में सिवाल खास विधानसभा का जगदीश शर्मा और दिनेश उपाध्याय के नेतृत्व में किठौर विधानसभा में बबिता गुर्जर के नेतृत्व क्षेत्रों में सत्याग्रह किया गया। मेरठ में मुख्य आयोजन जिला अधिकारी कार्यालय पर अग्निपथ योजना यवाओं को बर्बाद करने वाली योजना हैं, इस योजना से सेना का सम्मान भी कम होगा।
उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार वन रैक, वन पेंशन की घोषणा कर सत्ता में आई थी, लेकिन मोदी सरकार का नारा अब नो रैक नो पेंशन हो गया है। सरकार को यह योजना वापस लेनी होंगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चले सत्ताग्रह में अवनीश काजला, जाहिद अंसारी, हरी किशन वर्मा, महेंद्र शर्मा, नवनीत नागर, रोहित राणा, रंजन शर्मा, अनिल शर्मा, मनजीत सिंह कोछड़, पीयूष रस्तोगी, राकेश सिंह कुशवाहा, युशूफ खिर्वा, तरुण शर्मा, मुगीश जिलानी, सुधीर कान्त शर्मा, रॉबिन नाथ गोलू, शोएब साबरी, सलीम पठान, तनवीर इलाही, अनिल प्रेमी, नईम राणा, नसीम राजपूत, राम सिंह, रीना शर्मा, सुनीता मण्डल, सुशीला कोहली इमरान नानू रुस्तम सैफी सुमित विकल मोहित सांगवान इकरामुद्दीन अंसारी आदि उपस्थित थे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›