Report by : Santram Pandey
Published at :
शतरंज ओलम्पियाड टाॅर्च रैली का किया गया भव्य स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ की क्रांतिधरा पर टाॅर्च रैली का आना गौरवान्वित करने वाला- ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर
मेरठ। शतरंज ओलम्पियाड टाॅर्च रैली का मेरठ शहर में भव्य रूप से स्वागत किया गया। टाॅर्च रैली को करतल ध्वनि एवं बैंड बाजो के साथ औघडनाथ मंदिर तक लाया गया। औघडनाथ मंदिर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलो के बच्चो द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुती दी गयी। ओलंम्यिाड टाॅर्च का आज मेरठ शहर साक्षी बना यह मेरठ शहर एवं मेरठवासियो के लिए अद्भूत, अनुपम क्षण रहे तथा समस्त आंगतुकजन इन यादगार पलो के साक्षी बने।


मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम मंे उपस्थित ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि मेरठ की क्रांतिधरा पर टाॅर्च रैली का आना गौरवान्वित करने वाला है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा टाॅर्च को रिसीव करते हुये आगे टाॅर्च को ग्रांड मास्टर जी0 आकाश को सौंपा गया। मेरठ के बाद यह टाॅर्च रैली आगरा के लिए रवाना की गयी।


इस अवसर पर प्रेसिडेन्ट एआईसीएफ संजय कपूर, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चाैधरी, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री पं0 सुनील भराला, एमएलसी श्रीमती सरोजिनी अग्रवाल, विधायक मेरठ कैंट अमित अग्रवाल, अन्य जनप्रतिनिधि व जिलाधिकारी दीपक मीणा, एसएसपी प्रभाकर चैधरी एवं अन्य अधिकारीगण व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›