Report by : editor
Published at :
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पश्चिमी यूपी उपाध्यक्ष सैयद वसीह अहमद रिज्वी और को-ऑर्डिनेटर गुलजार चौहान से खास बातचीत

  • संवाददाता, ई-रेडियो इंडिया

मेरठ। पिछले दस वर्षों से सत्ता से दूर रही कांग्रेस में अब नई जान फूंकने का जिम्मा महासचिव प्रियंका गांधी को दिया गया है। खासकर उत्तर प्रदेश में संगठन को विभिन्न स्तर से आगे बढ़ाने में युवाओं की टोली को कमान सौंपी जा रही है….
पिछले सात वर्षों से मुस्लित ध्रुवीकरण के जरिये देश की सत्ता पर काबिज भाजपा को अब इस बात की चिंता सता रही है आखिर उसका समीकरण अभी से कैसे चरमराने लगा है। ई-रेडियाे इंडिया ने मुस्लिम राजनीति में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ कांग्रेस पदाधिकारियों से बात की…

बातचीत में सैयद वसीह अहमद रिज्वी ने बताया कि कांग्रेस पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नई जमीन की तलाश में है… जिले स्तर पर गठित अल्पसंख्यक कमेटियों के द्वारा प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जायेगा। उसके बाद जनता समर्थन के साथ बड़ा आंदोलन शुरू होगा…

बेरोजगारी, बढ़ती मंहगाई और कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार कांग्रेस की आंखों की किरकिरी बने हुये हैं…. ऐसे में इन तीनों ही मुद्दों पर सरकार को घेरने का कार्य किया जायेगा।  देखना यह है कि अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का यह दावा भविष्य में कितना खरा उतरता है और मुस्लिमों को कांग्रेस का यह नया प्लान कितना राहत पहुंचा पायेगा…. 

Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›