Corona Advisory in India: अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए जानें नए दिशा-निर्देश
Corona Advisory in India: कोरोना के मद्देनजर गुरुवार को केन्द्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत 24 दिसंबर से प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान से आने वाले 2 प्रतिशत यात्रियों की कोरोना की रैंडम जांच की जाएगी। सैंपल देने के बाद यात्रियों को जाने दिया जाएगा। रैंडम जांच के लिए 12 साल से कम उम्र बच्चों को नहीं शामिल किया जाएगा सकारात्मक परीक्षण करने वाले नमूनों को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाएगा।
Corona Advisory in India: कोरोना का टीकाकरण जरूरी
दिशा-निर्देश के अनुसार अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को कोरोना का टीकाकरण होना चाहिए। इसके साथ ही पहले की तरह सभी उड़ानों एवं हवाईअड्डो में कोरोना को लेकर बरती जाने वाली सावधानियों की उद्घोषणा की जाएगी। कोरोना जैसे लक्षण वाले यात्रियों को मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
विदेश से लौटे यात्रियों को अपने स्वास्थ्य की निगरानी रखनी होगी और लक्षण दिखाई देते ही स्वास्थ्य केन्द्रों से संपर्क करना होगा।
Corona Advisory in India: उल्लेखनीय है कि चीन समेत अन्य देशों में कोरोना के मामलों बढ़ें हैं। इसको लेकर केन्द्र सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है। विदेश से आने वाले यात्रियों में से 2 प्रतिशत यात्रियों का रैंडम जांच करने की शुरुआत 24 दिसबंर से की जाएगी।
- स्पोर्ट्स कारोबारी के घर हुई करोड़ों की चोरी में मेड और कुक सहित चार गिरफ्तार
- तारापुरी में खुलेआम बिक रही स्मैक, क्षेत्रवासियों ने वीडियो बनाकर किया वायरल
- ब्रांडेड कंपनियों के 33 नकली सबमर्सिबल पंप के साथ लखनऊ के दो जालसाज गिरफ्तार
- करवा चौथ पर एसएसपी ऑफिस पहुंचा बीएसएफ का जवान, बोला… पत्नी से जान का खतरा
- धनसिंह कोतवाल के सम्मान की हुंकार, 30 अक्टूबर से देशभर में गूंजेगी मांगों की आवाज

