• सुल्तानपुर
  • Sultanpur News: विद्युत पोल के स्टेराड में उतरा करंट, भंडारे में शामिल श्रद्धालु की मौत

    sultanpur e radio india

    Sultanpur News: शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भीखमपुर गांव स्थित नागेश्वर नाथ धाम पर बृहस्पतिवार रात भंडारा चल रहा था। अचानक एक श्रद्धालु पोल के स्टेराड में उतरे करंट की चपेट में आने से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे निकट के अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भीखमपुर स्थित नागेश्वर नाथ धाम पर बोल बम कांवरिया संघ की ओर से बृहस्पतिवार शाम को भंडारे का आयोजन किया गया था। भंडारे के समाप्ति के बाद पत्तल फेंकते समय गांव निवासी श्रद्धालु सुशील कुमार गुप्ता (24) विद्युत पोल के पास चला गया। वहां पोल के स्टेराड में उतरे करंट की चपेट में आने से वह झुलस गया। उसके बेहोश होकर गिरते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए।

    स्थानीय लोगों की मदद से उसे निकट स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। शिवगढ़ थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

    1b2110adbef6a0e816f24ebb03020a29

    News Desk

    आप अपनी खबरें न्यूज डेस्क को eradioindia@gmail.com पर भेज सकते हैं। खबरें भेजने के बाद आप हमें 9808899381 पर सूचित अवश्य कर दें।
    1 mins