• विदेश
  • हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को जान से मारने की धमकी

    eradio india general image || Normal Pic || Profile pic

    न्यूयार्क, भारतीय मूल के लेखक और उपन्यासकार सलमान रुश्दी पर हमले की निंदा करने वाली उपन्यास हैरी पॉटर की लेखिका जेके राउलिंग को जान से मारने की धमकी मिली है। 57 वर्षीय राउलिंग ने ट्विटर पर एक यूजर के धमकी भरे संदेश का स्क्रीनशॉट साझा किया है।

    राउलिंग ने रुश्दी को चाकू मारने की घटना पर कहा था कि वह दुखी हैं। उम्मीद है कि उपन्यासकार जल्द ठीक हो जाएंगे। इसके जवाब में इस यूजर ने लिखा है- चिंता मत करो। अगला नंबर आपका है। उसने यह भी लिखा है कि यह शिया योद्धा और क्रांतिकारी है।

    जिस ट्विटर हैंडल ने राउलिंग को मौत की धमकी दी है, उसने न्यू जर्सी के हमलावर हादी मटर की भी प्रशंसा की है। मटर ने शुक्रवार को पश्चिमी न्यूयॉर्क में एक साहित्यिक कार्यक्रम के दौरान रुश्दी पर चाकू से हमला किया था।

    इस धमकी के बाद राउलिंग के समर्थन में कई लोगों ने ट्वीट किया है। इसके बाद स्क्रीनशॉट साझा करते हुए राउलिंग ने लिखा कि आप लोगों के समर्थन के लिए शुक्रिया। धमकी मिलने के बाद राउलिंग ने ट्विटर को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने ट्विटर को टैग करते हुए लिखा- ये आपकी गाइडलाइंस हैं, न? इसके बाद उन्होंने हिंसा और आतंकवाद पर ट्विटर की गाइडलाइंस को भी साझा किया।

    896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

    Neha Singh

    नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
    1 mins