Report by : Santram Pandey
Published at :
चिलचिलाती धूप में डेरा अनुयायियों ने बुझाई राहगीरों की प्यास
विज्ञापन
विज्ञापन

सरधना (मेरठ) संत डॉक्टर गुरुमीत राम रहीम सिंह इंसा की पावन प्रेरणा के अनुसार इस भीषण गर्मी में ब्लॉक सरधना के सेवादारों के द्वारा ठंडे पानी की छबील लगाई गई।
डेरा सच्चा सौदा के संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा के वचनों पर फूल चढ़ाते हुए सूरज की चिलचिलाती धूप की तपिश में जल रहे राहगीरों को सरधना ब्लॉक की साध संगत ने सरधना के पेट्रोल पंप के पास मीठे पानी की छबील लगाकर लोगों की प्यास बुझाई। साथ संगत ने पेट्रोल पंप पर आने जाने वाले वाहनों को रोककर राहगीरों को मीठा पानी पिलाया।
इस उमस भरी गर्मी में राहगीरों ने मीठा पानी पीकर राहत की सांस ली और गुरु जी व सेवादारों का दिल से धन्यवाद किया। इस मौके पर सनी इंसा, चतरपाल इंसा, रामपाल इंसा, राजेश इंसा, रामस्वरूप इंसान, और बहनों में दर्शन इंसा, निशी इंसा, नोरती इंसा, संतोष इंसा, बबली इंशा, प्रमोद सेवादार झिटकरी आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›