Report by : News Desk
Published at :
भावनपुर में बदहाल रास्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
भावनपुर में बदहाल रास्ता

तालाब और नालियों का पानी भरने से ग्रामीण परेशान, RCC सड़क बनाने की मांग

मेरठ के भावनपुर गांव में एक बदहाल रास्ता ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। बारिश आते ही सड़क की हालत और खराब हो जाती है और तालाब तथा नालियों का पानी रास्ते में भरने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार यह रास्ता भावनपुर CHC के पीछे से तालाब के पास होते हुए बाबूराम के घर के बराबर से जाटव समाज की ओर जाता है। उनका कहना है कि रास्ते की हालत लंबे समय से खराब है और मानसून से पहले भी ग्राम प्रधान को इसकी स्थिति के बारे में अवगत कराया गया था।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार रास्ते पर गड्ढों और कीचड़ की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर महिलाओं के लिए खेतों से लौटते समय रास्ता बेहद मुश्किल हो जाता है। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई बार लोग फिसलकर चोटिल भी हुए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर पर मिट्टी और मलबा डालकर रास्ते को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन बारिश होने के बाद समस्या फिर बढ़ गई। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान की ओर से रास्ता ठीक कराने का आश्वासन तो मिला, लेकिन अब तक स्थायी काम नहीं हुआ।

ग्रामीणों के मुताबिक गांव में अन्य स्थानों पर RCC सड़कें बनाई जा रही हैं, लेकिन इस रास्ते का निर्माण अब तक नहीं कराया गया।

अब ग्रामीणों की मांग है कि रास्ते को RCC से पक्का कराया जाए और नालियों का निर्माण भी उचित तरीके से कराया जाए, ताकि नालियों और तालाब का पानी सड़क पर न भरे। उनका कहना है कि इससे गली के परिवारों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और जलभराव से होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी कम होंगी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›