मेरठ में योगी का बड़ा बयान

b04f6257 4f2f 479b 9888 c7d43521a703
e radio india meerut

शक्ति केंद्र सम्मेलन में बोले CM, अब कट्टे-बंदूक की राजनीति नहीं चलेगी

मेरठ में भाजपा के पश्चिम क्षेत्र शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में कट्टे और बंदूक की राजनीति नहीं चलेगी। उन्होंने कानून-व्यवस्था, विकास और राष्ट्रहित को राजनीति का आधार बनाने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इन दलों की राजनीति में परिवारवाद और जातिवाद को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीति की दिशा बदलने का काम किया है और राजनीति का उद्देश्य देश तथा समाज के लिए काम करना होना चाहिए।

योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित और जनसेवा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने भाजपा के संगठन में शक्ति केंद्र संयोजकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मौजूद रहे। नितिन नवीन का मेरठ दौरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में संगठन की जमीनी तैयारियों और 2027 विधानसभा चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए आयोजित किया गया है।

सम्मेलन में पश्चिमी क्षेत्र के शक्ति केंद्र संयोजकों और संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं के साथ बूथ स्तर की तैयारियों, संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावी गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई।