• गाजियाबाद
  • धर्म
  • डीएम-एसएसपी ने दूधेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण कर लिया जायजा

    डीएम-एसएसपी ने दूधेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण कर लिया जायजा

    फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

    गाज़ियाबाद। आगामी महाशिवरात्रि के पर्व पर सुरक्षा, साफ-सफाई, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अराजक तत्वों की सतत निगरानी, अप्रिय घटनाओं की रोकथाम के लिए जिला अधिकारी अजय शंकर पांडे और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी समेत नगर आयुक्त ने दुधेश्वर मंदिर का पैदल भ्रमण कर जायजा लिया हैं, साथ ही इस पैदल भ्रमण के दौरान अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे हैं।

    आपको बता दें कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत मौके पर ही मौजूद पुलिकर्मियों की ब्रीफिंग भी की गई हैं। जिसमें मुख्य रूप से मंदिर की सुरक्षा एवम् यातायात व्यवस्था एवं अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टिगत करते हुए उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने को लेकर भी संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

    968f05e4cf284faa3714e4bdb1779f34

    Pratima Shukla

    प्रतिमा शुक्ला डिजिटल पत्रकार हैं, पत्रकारिता में पीजी के साथ दो वर्षों का अनुभव है। पूर्व में लखनऊ से दैनिक समाचारपत्र में कार्य कर चुकी हैं। अब ई-रेडियो इंडिया में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहीं हैं।
    1 mins