Report by : News Desk
Published at :
Dom Booking Mahakumbh 2025: डोम सिटी के आगे 5 स्टार होटल भी फेल
विज्ञापन
विज्ञापन
  • महाकुंभ में पहली बार 5 स्टार होटल को टक्कर देगी बुलेट प्रूफ डोम सिटी
  • ये कॉटेज और डोम, बुलेटप्रूफ़ और फ़ायरप्रूफ़ होंगे.
    इनमें आधुनिक सुविधाएं होंगी
  • हर कॉटेज में एसी, गीज़र, और सात्विक भोजन की सुविधा होगी
  • कॉटेज में ठहरने का किराया सामान्य दिनों में 41,000 रुपये से 81,000 रुपये तक होगा
  • स्नान पर्व के दिन कॉटेज का किराया ज़्यादा होगा
  • डोम का किराया सामान्य दिनों में 81,000 रुपये और स्नान पर्व के दिन 1,10,000 रुपये होगा
  • डोम की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है
  • डोम सिटी में धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ आध्यात्मिक सेवाएं भी होंगी

Dom Booking Mahakumbh 2025: 13 जनवरी का हर श्रद्धालुओं को बेसब्री से इंतजार है।इस दिन महाकुंभ की शुरुआत होगी। जहां भारत के कोने-कोने से करोड़ों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। इतना ही नहीं महाकुंभ में विदेशी पर्यटक भी बड़ी संख्या में पहुंचते है। ऐसे में पर्यटकों के रुकने के लिए लग्जरी सुविधा के साथ डोम सिटी, कुंभ विलेज और टेंट सिटी बनाया गया है।जिनके सामने 5 स्टार होटल फेल हैं. यहां रुकने वाले पर्यटकों को अलग ही आनंद मिलने वाला है। बड़ी संख्या में पर्यटक बुकिंग करा रहे हैं।

Dom Booking Mahakumbh 2025: डोम सिटी के आगे 5 स्टार होटल भी फेल

डोम सिटी बना रही ईवो लाइफ कंपनी के डायरेक्टर अमित जौहरी ने बताया है कि 15 से 18 फीट की ऊंचाई पर इस डोम सिटी को तैयार किया जाएगा. जिसमें 32×32 के कुल 44 डोम बनाए जा रहे हैं।

डोम सिटी में 360 डिग्री पोली कार्बन शीट के डोम तैयार हो रहे हैं जोकि पूरी तरह से बुलेट प्रूफ व फायर प्रूफ होंगे. इसमें यहां आए श्रद्धालु अत्याधुनिक सुविधाएं ले सकेंगे और 24 घंटे यहीं रहकर अद्भुत कुंभ का नजारा देख पाएंगे।

Dom Booking Mahakumbh 2025: ह‍िल स्‍टेशन पर रुकने का अहसास होगा

महाकुंभ नगर के अरैल क्षेत्र में पर्यटन व‍िभाग न‍िजी कंपनी के साथ म‍िलकर डोम स‍िटी बना रहा है।डोम स‍िटी आधुन‍िकता, भव्‍यता और अध्‍यात्‍म का अद्भुत संगम होगा।डोम स‍िटी में रुकने वालों को ह‍िल स्‍टेशन पर रुकने का अहसास होगा। ठंडी हवाओं के बीच चारो तरफ संगम का नजारा होगा।गंगा और यमुना नदी का दर्शन कर सकेंगे।

Dom Booking Mahakumbh 2025:डोम स‍िटी पूरी तरह से बुलेट प्रूफ है

डोम स‍िटी बना रही ईवो लाइफ के डायरेक्‍टर अम‍ित जौहरी ने मीड‍िया को बताया क‍ि डोम स‍िटी को 15 से 18 फीट की ऊंचाई पर बनाई जा रहा है। 32×32 के 44 डोम होंगे। 360 ड‍िग्री पोली कार्बन शीट के डोम हैं।ये पूरी तरह से बुलेट प्रूफ हैं. पर्यटक इसमें 24 घंटे रहकर कुंभ का नजारा देख सकते हैं।महाकुंभ मेला को ह‍िल स्‍टेशन से देखने जैसा नजारा होगा।

Dom Booking Mahakumbh 2025: डोम सिटी के आगे 5 स्टार होटल भी फेल

Dom Booking Mahakumbh 2025:डोम सिटी का किराया

डोम स‍िटी में 176 कॉटेज बनाए जा रहे हैं। यहां रुकने की सभी आधुनिक सुव‍िधाएं रहेंगी। 16×16 की हर कॉटेज में एसी, गीजर और सात्‍विक आहार की व्‍यवस्था होगी।कॉटेज का क‍िराया स्‍नान पर्व के द‍िन 81 हजार और सामान्‍य द‍िनों में 41 हजार रुपए होगा। डोम का क‍िराया स्‍नान पर्व पर 1 लाख 10 हजार और सामान्‍य द‍िनों के ल‍िए 81 हजार रखा गया है।डोम की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो चुकी है।डोम स‍िटी को अंतरराष्‍ट्रीय पर्यटकों और श्रद्धालुओं को ध्‍यान में रखकर तैयार क‍िया जा रहा है।

Dom Booking Mahakumbh 2025: डोम सिटी के आगे 5 स्टार होटल भी फेल

Dom Booking Mahakumbh 2025:कुंभ विलेज में मिलेगी आध्यात्मिकता और आधुनिकता

कुंभ विलेज फाइव स्टार होटल को भी मात देने वाले हैं. जहां 3 तरह के कॉटेज बनाए गए हैं। स्विस कॉटेज में आध्यात्म के साथ आधुनिकता का विशेषतौर पर ध्यान दिया गया है। कुंभ विलेज में ठहरने वाले पर्यटकों को सभी मार्डन सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी, जो लग्जरी होटलों में मिलती है।कुंभ विलेज कॉटेज सफेद कपड़ों से तैयार किए गए हैं।

जो अपने आप में एक होटल है. पर्यटकों को बाहर का आनंद लेने के लिए कॉटेज के बाहर बैठने के लिए जगह दी गई है। जहां सोफा और कुर्सियां रखी गई हैं।वहीं अंदर की बात करें तो किंग साइज बेड लगाया गया है। इसके अलावा स्टडी टेबल और सोफा भी दिया गया है।

Dom Booking Mahakumbh 2025: डोम सिटी के आगे 5 स्टार होटल भी फेल

टेंट सिटी के आगे 5 स्टार होटल फेल

आईआरसीटीसी टेंट सिटी प्रयागराज में पर्यटकों को डीलक्स टेंट और प्रीमियम टेंट में रुकने की सुविधा मिलेगी।जहां पर्यटकों को 5 स्टार होटल से भी ज्यादा सुविधा मिलेगी।वहीं सुरक्षा के नजरिए से भी बेहतर है। टेंट सिटी में रहने वाले लोगों को इनिंग हॉल में बुफे और खानपान से जुड़ी सुविधाएं दी जाएगी. साथ ही मेडिकल सुविधा भी दी जाएगी। इतना ही नहीं आसपास घूमने के लिए बैटरी गाड़ी के साथ बाइक भी मिलेगी। वहीं थकान मिटाने के लिए योग और स्पा की सुविधा भी दी जाएगी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›