ब्यूरो प्रमुख ई-रेडियो इंडिया, जौनपुर नमस्कार आपका स्वागत है ई रेडियो इंडिया के जौनपुर बुलेटिन में आइये नजर डालते हैं…. आज की प्रमुख खबरों पर फटाफट अंदाज में- 1- मड़ियाहूं कोतवाली: लापता किशोरी का शव मिला, दुष्कर्म कर चेहरा जलाने की कोशिश दो दिनों से लापता 11 साल की लड़की का शव शनिवार" /> ब्यूरो प्रमुख ई-रेडियो इंडिया, जौनपुर नमस्कार आपका स्वागत है ई रेडियो इंडिया के जौनपुर बुलेटिन में आइये नजर डालते हैं…. आज की प्रमुख खबरों पर फटाफट अंदाज में- 1- मड़ियाहूं कोतवाली: लापता किशोरी का शव मिला, दुष्कर्म कर चेहरा जलाने की कोशिश दो दिनों से लापता 11 साल की लड़की का शव शनिवार" />

  • विशेष
  • e radio india खबरें फटाफट: पांच मिनट में देखें जौनपुर की सभी प्रमुख खबरें || Jaunpur Khabarein Fatafat

    width="320" youtube-src->
    • ब्यूरो प्रमुख ई-रेडियो इंडिया, जौनपुर

    नमस्कार आपका स्वागत है ई रेडियो इंडिया के जौनपुर बुलेटिन में आइये नजर डालते हैं…. आज की प्रमुख खबरों पर फटाफट अंदाज में-

    1- मड़ियाहूं कोतवाली: लापता किशोरी का शव मिला, दुष्कर्म कर चेहरा जलाने की कोशिश

    दो दिनों से लापता 11 साल की लड़की का शव शनिवार सुबह खेत में मिला, गला रेतकर हत्या करने के बाद चेहरा जलाने की भी कोशिश की गई थी, प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।

    लड़की की मां मूक और पिता अशक्त हैं। गुरुवार की शाम पड़ोस के गांव के दो लोग काम का बहाना बनाकर लड़की को साथ ले गए थे। उसके बाद वह घर नहीं लौटी। फिर प्रधान ने शुक्रवार को पुलिस को सूचना दी। इस बीच, शनिवार की सुबह बगल के गांव में लड़की का शव मिला। लोगों ने मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक धरना देकर जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाल के निलंबन की मांग की। मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। आईजी विजय सिंह मीणा कोतवाली पहुंचे उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें जिले में और एक टीम चंदौली भेजी गई है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसपी अशोक कुमार ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    2- बदलापुर: छात्र संगठन- AIDSO ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की प्रतीक प्रतियां जला कर किया विरोध

    अखिल भारतीय कमेटी के आह्वान पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ 2 से 8 अगस्त 2020 को देशव्यापी विरोध सप्ताह मनाने के दौरान ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ने 8 अगस्त 2020 को बदलापुर में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के खिलाफ आनलाईन विरोध स्वरूप जगह जगह शिक्षा विरोधी नीतियों की प्रतीक प्रतियां जलाई गई और ऑनलाइन परिचर्चा भी आयोजित की गई।

    जिलाध्यक्ष- दिलीप कुमार ने कहा कि, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 भारतीय नवजागरण व आजादी आंदोलन के महापुरुषों, क्रांतिकारियों व शिक्षाविदों के सपनों के विपरीत है। हमारे देश के महापुरुषों क्रांतिकारियों ने सपना संजोया था कि, देश की आजादी के बाद “जनवादी, वैज्ञानिक, धर्मनिरपेक्ष व निशुल्क शिक्षा पद्धति लागू होगी।

    3- शाहगंज: जल निकासी के विवाद में चले ईंट पत्थर, एसआई घायल

    एराकियाना वार्ड में मोहल्ले का पानी तालाब में जाने से रोकने को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हुआ। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों से ईंट-पत्थर चले। पथराव में दारोगा लव कुमार शुक्ल को भी चोट आई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से 13 लोगों को हिरासत में लिया है। तनाव को देखते हुए फोर्स की तैनाती की गई है। सीओ जितेंद्र कुमार दुबे ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पानी निकासी को लेकर विवाद था। राजस्व विभाग की टीम को बुलाकर विवादित स्थल की पैमाइश कर मामला निस्तारित करने का प्रयास किया जा रहा है।

    4- जौनपुर: भाजपा ने जारी मंडल पदाधिकारियों की सूची

    भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह पार्टी के 24 मंडलों में शेष पदाधिकारियों की सूची जारी कर दिया है। सूची में 53 मंडल उपाध्यक्ष, 11 मंडल महामंत्री, 56 मंडल मंत्री और 14 कोषाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। पदाधिकारियों को बधाई देते हुये भाजपा के जिलाध्यक्ष ने मजबूती से जनसमस्याओं को सुनने व निस्तारण कराने की बात कही है।

    5- जौनपुर: साथी को गोली मारने वले आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

    बर्थ डे पार्टी में हुए विवाद को लेकर साथी को गोली मारकर घायल करने के मामले में आरोपी शुभम सिंह को पुलिस दिन रात तलाश करने का दावा करती रही उसने शुक्रवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है। उधर गोली से घायल शकरमंडी निवासी प्रतीक सिंह को बीएचयू से छुट्टी मिल गई और वह घर आ गया। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार उपाध्याय का कहना है कि जिस असलहे से गोली मारी गई थी उसकी बरामदगी के लिए शुभम को रिमांड पर लिया जाएगा।

    6- मुफ्तीगंज: पोखरे में डूबने से गर्भवती की मौत

    केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवाकलपुर गांव के हारिकरण पट्टी गांव में शनिवार की शाम मायके आई गर्भवती महिला आकांक्षा की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला गया। चौकी इंचार्ज मुफ्तीगंज कमलेश कुमार के अनुसार विवाहिता की दिमागी हालत सही नहीं थी। वाराणसी से उसका उपचार चल रहा था। ससुराल और मायके पक्षों के रजामंदी से शव का पंचनामा कर स्वजनों को सौंप दिया गया।

    7- खुटहन: बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

    थाना क्षेत्र के कम्मरपुर गांव में फसल सुरक्षा के लिए लगाए गए बाड़ में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से कृष्णापुर गांव निवासी वंशराज निषाद की मौत हो गई।

    वंशराज की कोई संतान नहीं है। भतीजा रमाशंकर निषाद ने बताया कि वह मानसिक रुप से विक्षिप्त था, जिसका उपचार चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। रमाशंकर निषाद ने बाड़ में करंट दौड़ाने वाले किसान के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। एसओ जगदीश कुशवाहा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

    Send Your News to +919458002343 email to eradioindia@gmail.com for news publication to eradioindia.com
    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins