Report by : Neha Singh
Published at :
eradio india general image || Normal Pic || Profile pic
विज्ञापन
विज्ञापन

नोएडा। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-26 में स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के अनाथालय में अज्ञात कारणों से देर रात को आग लग गई। आग लगते ही अनाथालय में हड़कंप मच गया। यहां पर रहने वाले बच्चों समेत अन्य इधर-उधर भागने लगे। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग में फंसे 16 अनाथ बच्चे और तीन कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकला गया है। आग भवन के स्टोर रूम में लगी थी। इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है। इस घटना में लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया है।
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार की देर रात दो बजे के करीब दमकल पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-26 के सी-ब्लॉक में स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के अनाथालय में अज्ञात कारणों से आग लग गई है। उन्होंने बताया कि मौके पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां पहुंची।
सीएफओ ने बताया कि आग को पूरी तरह से बुझा दिया गया है। उन्होंने बताया कि अनाथालय में रह रहे 16 बच्चे जिनकी उम्र 4 वर्ष से 12 वर्ष तक थी तथा तीन केयरटेकर को सकुशल बाहर निकाल दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आग अनाथालय के स्टोर रूम में लगी थी।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›