• स्थानीय समाचार
  • गाजियाबाद: कानून-व्यवस्था की मजबूती के लिए दो सीओ हुये इधर से उधर

    kalanidhi_naithani_ssp_ips.jpg
    • फाईज़ अली सैफी || ई-रेडियो इंडिया

    गाज़ियाबाद। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जनपद की कानून-व्यवस्था सुदृढ करने के लिए दो क्षेत्राधिकारियों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया हैं। जिसमें क्षेत्राधिकारी सदर गाज़ियाबाद महिपाल सिंह को क्षेत्राधिकारी यातायात नियुक्त किया गया। तो वहीं लंबे समय से गैर जनपद से आगमन कर क्षेत्राधिकारी यातायात का कार्य संभालने वाले कमलेश नारायण पांडे को स्थानांतरित कर क्षेत्राधिकारी सदर नियुक्त किया गया हैं।

    गौरतलब है कि महिपाल सिंह को 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर होने वाली परेड आदि का भी नोडल अधिकारी बनाया गया हैं, जो रिहर्सल आदि करवा कर इसका सकुशल आयोजन सुनिश्चित कराएंगे।

    Apex Superficiality Hospital Jaunpur Uttar Pradesh
    Advertisement Apex Superficiality Hospital Varansi Uttar Pradesh
    21f67d31476a8d337da958dc70341990

    editor

    पत्रकारिता में बेदाग 11 वर्षों का सफर करने वाले युवा पत्रकार त्रिनाथ मिश्र ई-रेडियो इंडिया के एडिटर हैं। उन्होंने समाज व शासन-प्रशासन के बीच मधुर संबंध स्थापित करने व मजबूती के साथ आवाज बुलंद करने के लिये ई-रेडियो इंडिया का गठन किया है।
    1 mins