train.jpgyy
  • भोपाल, ई-रेडियो इंडिया

Haidrabad Gorakhpur Special Train: रेल प्रशासन ने हैदराबाद से चलकर गोरखपुर तक चलने वाली स्पेशल ट्रेन की चलने की अवधि को बढ़ा दी है।

पश्चिम मध्य रेलवे के सूत्रों ने आज बताया अतिरिक्त यातायात क्लियर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए वर्तमान में चलाई जा रही गाड़ी संख्या 02575/02576 हैदराबाद-गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल के चलने की अवधि को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

गाड़ी संख्या 02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 30 जुलायी तक तथा गाड़ी संख्या 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल 01 अगस्त तक अपने निर्धारित दिन एवं समय-सारणी के अनुसार चलती रहेगी।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान कोविड-19 से सम्बंधित सरकार द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन करें। मास्क का सदैव उपयोग अवश्य करें तथा स्टेशन एवं ट्रेन में आपस में उचित दूरी बना कर रखें। किसी भी वजह से भीड़ भाड़ ना करें, ताकि वायरस के संक्रमण से बचा जा सके।

896dfc74a1d6a63cf9784224c56faeeb

Neha Singh

नेहा सिंह इंटर्न डिजिटल पत्रकार हैं। अनुभव की सीढ़ियां चढ़ने का प्रयत्न जारी है। ई-रेडियो इंडिया में वेबसाइट अपडेशन का काम कर रही हैं। कभी-कभी एंकरिंग में भी हाथ आजमाने से नहीं चूकतीं।
1 mins