Report by : Rekha Mishra
Published at :
Harra Meerut News: 20 स्थानों पर लगी वैक्सीन Harra Meerut News: 20 स्थानों पर लगी वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन

Harra Meerut News: कस्बा हर्रा में 20 स्थानों पर 18 वर्ष की उम्र से उम्र वालों को कोरोना वैक्सीन लगाने का काम शुरू किया जाएगा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.ओपी जायसवाल व यूनिसेफ के बीएमसी नजर मोहम्मद ने बताया कि कस्बा सरूरपुर ब्लॉक क्षेत्र में इसकी शुरुआत कस्बा हर्रा से सोमवार से की जाएगी। जहां कस्बे में 20 जगहों पर और कल यानि सोमवार व मंगलवार को लगाकर 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का काम किया जाएगा ।

इसके लिए आशा,आंगनबाड़ी कार्यकत्री को कोरोना वैक्सीन सेंटर पर 18 वर्ष उम्र से अधिक लोगों को लाने के लिए लगाया गया। जहां कोरोना वैक्सीन का काम दोनों दिन युद्ध स्तर पर किया जाएगा गौरतलब है कि मेरठ जिले में 3 ब्लॉक में 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का काम किया जा रहा है। जिनमें से सरूरपुर ब्लॉक भी है। जहां आज होने वाले वैक्सीनेशन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

प्रभारी चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगाई गई है और कस्बे के गणमान्य लोगों के बुद्धिजीवी वर्ग से कोरोना वैक्सीन में हिस्सा लेने के लिए अपील की गई है।

Follow E RADIO INDIA on WhatsAppJoin ›